हादसा: खडे़ ट्रक से टकराई दोपहिया, एक मृत- दूसरे की हालत गंभीर

खडे़ ट्रक से टकराई दोपहिया, एक मृत- दूसरे की हालत गंभीर
  • अड्याल नेरला मार्ग की घटना
  • खडे़ ट्रक से टकराई दोपहिया
  • एक की मौत

डिजिटल डेस्क, अड्याल (भंडारा). पवनी मार्ग पर अशोक मोहरकर कॉलेज के समीप एक नादुरुस्त ट्रक बीच राह में चालक ने खड़ा किया। ऐसे में अड्याल नेरला मार्ग पर दोपहिया से जा रहे दो युवक इस बात से अनजान थे। उनकी दोपहिया एकदम ट्रक से टकराई। हादसे में दोपहिया चालक की मृत्यु हुई और उसका दोस्त गंभीर हुआ है। घटना गुरुवार, 7 दिसंबर को रात के करीब 9 से 10 बजे हुई। मृतक का नाम नवरगांव निवासी समीर रामू सेलोटे (20) है तथा गंभीर युवक का नाम आकाश नाशिक गणवीर (21) है।

भंडारा तहसील के नवरगांव निवासी समीर रामु सेलोटे (20) हैं तथा गंभीर युवक आकाश नाशिक गणवीर (21) दोपहिया क्रमांक एमएच 36 एजे 8399 से कडुली ग्राम से गांव की ओर जाने के लिए निकले। भंडारा पवनी मार्ग पर अशोक मोहरकर कॉलेज के समीप बीच रास्ते में खराब ट्रक क्रमांक एमएच 40 बीएल 8167 खडा था। जिसका न इंडिकेटर शुरू था। न ही कोई सूचना देने वाली निशानियां लगाई थी। जिसके कारण दोपहिया खड़े ट्रक से टकराई ।

दोपहिया पर सवार दोनों दोस्त को गंभीर चोट आई। उन्हें अड्याल के ग्रामीण अस्पताल में दाखिल किया गया। इस हादसे में समीर रामू सेलोटे (20) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। और आकाश नाशिक गणवीर (21) को जिला अस्पलात में इलाज के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही ट्रक चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 264/2023 धारा 283, 337, 304 (अ) के अनुसार मामला दर्ज किया। आगे की जांच पुलिस कर्मचारी ढोके तथा गोदमले कर रहे हैं।

Created On :   9 Dec 2023 1:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story