- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- हवाला के पैसे लूटने वाले 12...
Bhopal News: हवाला के पैसे लूटने वाले 12 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 35 लाख जब्त
डिजिटल डेस्क,भोपाल। भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी मार्ग पर 55 लाख 50 हजार रुपए की डकैती करने वाले 12 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही। आरोपियों से पुलिस ने 35 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक एसीपी क्राइम अनिल वर्मा और एसीपी कोतवाली चन्द्रशेखर पाण्डेय की अलग अलग 10 टीमे लूट के अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगाई गई थीं।
पुलिस ने बताया कि पूरी साजिश का मास्टरमाइंड अकाउंटेंट गौरव चेतवानी ने रची थी। आरोपी गौरव चेतवानी ऑनलाइन सट्टा खेलने का शौकीन था। उसके ऊपर करीब 04-05 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। जिसे हवाला के पैसे के इधर से उधर कैसे जाता है इसकी जानकारी थी। आरोपी ने ये बात अपने दोस्त अनवर शेख को बताई। और लूट की योजना बनाई। अनवर शेख ने अपने दोस्त अब्दुल नवेद को हवाला का पैसा लूटने की योजना बनाई। फरियादी, भोपाल के चुनाभट्टी निवासी दिव्यांग बरोट ने 8 मार्च को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
12 लोग दे रहे थे हर पल की जानकारी
अनवर शेख ने अपने दोस्त अब्दुल नवेद को हवाला का पैसा लूटने की बात बताई। इसके बाद नवेद ने अपने दोस्त आसिम से बात की। घटना के एक दिन पहले आसिम,नवेद, सलमान, शानू, भोपाल टॉकीज के पास प्लान के तहत मिले। उन्होंने हवाला का पैसा लूटने की योजना बनाई। उसी दिन नवेद, आसिम, फैसल और अनवर ने हवाला का पैसा ले जाने के पूरे रूट की रेकी की। फिर शानू ने शान, हैदर और फरदीन को हवाला के पैसे लूटने के लिए कहा।
इनको पैसा ले जाने वालो की गाड़ी में टक्कर मारकर गाड़ी को रोकने के लिए कहा। पैसा पीछे से दूसरे लोग उठा लेंगे। 7 मार्च को योजना के मुताबिक पॉलिटेक्निक चौराहे पर शान, फरदीन, हैदर, मुज्जमिल, अल्फेज और भूरा प्लान के मुताबिक पहुंचे। आरोपी गौरव चेतवानी ने हवाला का पैसा ले जाने वाले व्यक्तियो के पहने हुए कपड़े ,हुलिया और गाड़ी की लोकेशन की पूरी जानकारी अनवर शेख को दी। अनवर शेख ने अपने दोस्त फैसल के साथ एक्टिवा का पीछा किया।
अनवर शेख द्वारा पैसा ले जाने वालो की जानकारी नवेद को दी, नवेद ने जानकारी शानू को दी। शानू ने शान उर्फ डिसेन्ट को गाड़ी की पालिटेक्निक से स्मार्ट सिटी रोड की तरफ जाने की जानकारी दी। योजना के मुताबिक पहले से पालिटेक्निक चौराहे पर खड़े शान, फरदीन, हैदर, मुज्जमिल, अल्फेज और फाजिल उर्फ भूरा ने उनका पीछा किया।
आंचलिक विज्ञान केन्द्र के पास शान ने पैसा ले जा रहे व्यक्तियों की एक्टिवा के आगे अपनी गाड़ी अड़ा दी। उसके बाद अल्फेज ने गाड़ी पीछे से अडा दी फिर फरदीन व फाजिल उर्फ भूरा ने अपने पास रखी छुरी निकालकर पैसा ले जाने वालो की डराया धमकाया और उनसे पैसा छीन कर भाग गये ।
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में हैदर उर रहमान, फाजिल उर्फ भूरा, अलफेज अली, मुज्जमिल, शान डिसेन्ट उर्फ उमाम, सोहेल उर्फ गुड्डा, अनवर शेख , अब्दुल नवेद, शानू उर्फ साजिल अहमद, सलमान समद, गौरव चेतवानी ,फैसल खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरदीन, जावेद,आसिम व अन्य अभी फरार हैं।
Created On :   16 March 2026 7:27 PM IST









