- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- सिंग्रामपुर में बांध-बैराज बनाने की...
Bhopal News: सिंग्रामपुर में बांध-बैराज बनाने की सीएम की घोषणा का पालन करने से जल संसाधन विभाग ने इंकार किया
डिजिटल डेस्क,भोपाल। राज्य के दमोह जिले के जबेरा विकासखण्ड के ग्राम सिंग्रामपुर में लाड़ली बहना/स्वसहायता समूह सम्मेलन में सीएम ने 5 अक्टूबर 2024 को घोषणा की थी कि फलको नाला पर सिंचाई एवं पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने और जल संरक्षण के लिये स्टापडेम और चेक डेम बनाये जायेंगे, लेकिन जब यह घोषणा पालन हेतु जल संसाधन विभाग के पास पहुंची तो उसने अब साफ तौर पर लिख दिया है कि फलको नाला का मौका स्थल पर निरीक्षण किया गया तथा विभागीय मापदण्ड अनुरुप वहां बांध/बैराज हेतु कोई उपयुक्त स्थल प्राप्त न हो पाने के कारण यह कार्य असाध्य है, इसलिये इस घोषणा को विलोपित किया जाये।
इसी प्रकार, जल संसाधन विभाग ने मुरैना जिले के ग्राम सूरजनगर में क्वारी नदी को रोककर कमतरी बिरहरुआ-गोपी कंचनपुर के मध्य बांध निर्माण की सीएम द्वारा 9 अक्टूबर 2024 को की गई घोषणा का पालन से करने से यह कहकर इंकार कर दिया है कि अधिक ऊंचाई होने से बांध का निर्माण तकनीकी रुप से साध्य नहीं है।
Created On :   16 March 2026 7:08 PM IST









