- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- FTA भारत के लिए ‘Mother of All...
Bhopal News: FTA भारत के लिए ‘Mother of All Deals’, अर्थव्यवस्था को देगा नई उड़ान - संजीव अग्रवाल

भोपाल। FTA ट्रेड एग्रीमेंट अपने देश की आर्थिक यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है, जिसे प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी जी ने “Mother of All Deals” कहा है। यह डील भारतीय उद्योगों को वैश्विक बाज़ारों से जोड़ने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। FTA भारत की आर्थिक रणनीति में एक गेम-चेंजर साबित होगा।यह भारतीय उद्योगों के लिए वैश्विक बाज़ारों के द्वार खोलता है। निर्यात बढ़ेगा, निवेश आएगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।MSME और स्टार्ट-अप्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलेगा। तकनीक, गुणवत्ता और नवाचार को नई दिशा मिलेगी। ये कहना कहना है सेज ग्रुप के सीएमडी व पीएचडी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज , मप्र इकाई के अध्यक्ष सेज संजीव अग्रवाल का।
उन्होंने कहा PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री इस पहल का स्वागत करता है।यह समझौता ‘मेक इन इंडिया’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत 2047’ के विज़न को मजबूती देता है। रोज़गार सृजन, कौशल विकास और वैल्यू चेन इंटीग्रेशन इसके प्रमुख लाभ होंगे। FTA भारत की कूटनीतिक और आर्थिक नेतृत्व क्षमता को भी वैश्विक मंच पर स्थापित करता है। मैं मानता हूँ कि सरकार, उद्योग और व्यापार के समन्वय से FTA देश की विकास गाथा को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।
Created On :   1 Feb 2026 6:02 PM IST












