- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- नकली नोटों के साथ भोपाल में...
Fake Currency Notes In Bhopal: नकली नोटों के साथ भोपाल में पकड़ाया पश्चिम बंगाल का डाॅक्टर, मिली 500-500 की 280 नकली करेंसी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक एमबीबीएम ग्रेजुएट सैफुल इस्लाम पिता अनवर उल इस्लाम (25) को भारतीय नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 500-500 के 280 नकली नोट (मूल्य 1 लाख 40 हजार) भी जप्त किए। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी विशेष विचारधारा से जुड़ा है। आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए एप्पल फोन में यूके +44 नंबर डालकर व्हाटसप कॉलिंग करता था।
भोपाल पुलिस आयुक्त संजय सिंह और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सेफिया मस्जिद के पास संदिग्ध हालत खड़ा है जो बातचीत मे भोपाल से बाहर का लग रहा है। उसके पास भारी मात्रा मे नगदी रखी है और बातचीत से संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस अधिकारियो ने इसकी तस्दीक की और सूचना सही पाई जाने पर वैधानिक कार्यवाही, जप्ती, गिरफ्तारी के लिए सहायक पुलिस आयुक्त शाहंजानाबाद अनिल वाजपेई के निर्देशन मे थाना प्रभारी कोहेफिजा व पुलिस टीम को रवाना किया गया।
यह भी पढ़े -आगामी ढाई साल में 45 बिंदुओं पर सीएम करेंगे फोकस, बनेगा रोडमैप, विभागों को मिलेगा काम का टारगेट
बंगाल से लाता था नकली नोट
पुलिस ने सन्देही सैफुल निवासी जी-2, अरेरा कालोनी शाहपुरा भोपाल को सेफिया काॅलेज ग्राउण्ड के पास एक बैग के साथ पकड़ा। बैग में से चार अलग अलग सिरीज के कुल 140000 के नकली नोट , 1 आईफोन व 1 एड्रांईड फोन व अन्य सामान बरामद मौके से गिरफ्तार कर सामान जप्त किया। एप्पल आईफोन मे अमेरिका ISD नंबर के सबंध मे पुछने पर आरोपी ने बताया की वह अपनी पहचान छिपाने और काॅल डिटेल काॅल रिकार्डिग से बचने के लिये अन्तराष्ट्रीय नंबर (यूके+44 सिरिज) से वाट्सअप काॅलिंग करता था। इससे आरोपी का फोन ट्रैक नही होता है।
पूछताछ में यह भी पता चला कि वह जुन-जुलाई -2024 से भोपाल में आना-जाना कर रहा है और सितम्बर 2024 में शादी के बाद से भोपाल में रहना बताया। लाईफ स्टाईल मैंटेन करने के लिये वह नकली नोट पश्चिम बंगाल से लाकर मार्केट मे चलाता था। पुलिस ने आरोपी काे कोर्ट में पेश कर 7 दिन का रिमांड मांगा। कोर्ट ने 7 दिन का पुलिस रिमांड दिया है। आरोपी के मोबाईल पर पैसे के लेनलेन में संदिग्ध ट्रान्जेक्सन भी मिले है। इस बारे में आरोपी से पूछताछ कर नकली नोट सप्लाई करने वाले सिंडीकेट के खुलासे की सम्भावना है।
Created On :   8 May 2026 8:16 PM IST












