UPSC IFS Final Result: भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के फाइनल परिणाम जारी, बसवराज केमपावड़ ने पहली रैंक की हासिल, MP के संकल्प दीक्षित ने टॉप 10 में बनाई जगह

भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के फाइनल परिणाम जारी, बसवराज केमपावड़ ने पहली रैंक की हासिल, MP के संकल्प दीक्षित ने टॉप 10 में बनाई जगह
संघ लोक सेवा आयोग ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग के मुताबिक, इस बार कुल 148 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग के मुताबिक, इस बार कुल 148 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। जिसमें बसवराज केमपावड़ ने पहला स्थान हासिल किया है। इस बार के परिमाणों की खासबात यह रही कि टॉप 10 में पहुंचने वाले उम्मीदवारों में सिर्फ एक ही महिला उम्मीदवार शामिल है। इस लिस्ट में भोपाल के संकल्प दीक्षित का नाम भी शामिल है।

कब हुई थी लिखित परीक्षा?

भारतीय वन सेवा 2025 की लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 23 नवंबर के बीच में चली थी। इसके बाद अगले चरण में उन्हें उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए थे, जिन्होंने लिखित परीक्षा पास कर ली थी। अभ्यार्थियों को अलगे चरण में पर्सनैलिटी टेस्ट के लिया बुलाया गया था। इसके बाद इंटव्यू प्रक्रिया 6 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2026 तक आयोजित किया गया। आयोग द्वारा लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर अंति मेरिट सूची बनाई।

भर्ती प्रक्रिया को नोटिफिकेशन

इस भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 जनवरी, 2025 शुरू की गई थी, जिसमें उम्मीदवार 21 फरवरी, 2025 तक आवेदन कर सकते थे। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा 25 मई, 2025 को आयोजित की गई थी। वहीं, प्रीलिम्स के परिणाम 11 जून, 2025 को जारी किए गए थे।

एमपी में इन उम्मीदवारों ने किया टॉप

इस परीक्षा में भोपाल के संकल्प दीक्षित ने एआईआर-8, कटनी के सिद्धांत कुमार जैन ने एआईआर-42, सागर के संभव कुमार जैन ने एआईआर-84 और नरसिंगपुर की पूर्वी सोनी ने एआईआर-87 रैंक हासिल की है।

ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। इसके बाद आपके सामने एक होमपेज खुलेगा। यहां पर आपको Final Result Indian Forest Service Examination 2026 वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ में खुलेगा। जहां पर अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें। इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा, जिसे भविष्य के लिए डाउनलोड और प्रिंटआउट निकाल लें।

Created On :   9 May 2026 12:19 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story