- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- तहसीलदार ने वितरित की जनगणना किट,...
Panna News: तहसीलदार ने वितरित की जनगणना किट, शिक्षकों को दिए डिजिटल डिवाइस

Panna News: आगामी जनगणना 2026 के लिए शाहनगर तहसील कार्यालय में बुधवार को तहसीलदार श्रीमती कोमल सिंह ने जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों एवं कर्मचारियों को किट वितरित की। इस दौरान सभी को डिजिटल डिवाइस, चार्जर, पावर बैंक और प्रपत्र दिए गए। काबिलेगौर है की तहसील शाहनगर के अंतर्गत प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के शिक्षकों को जनगणना कार्य के लिए 141 प्रगणक नियुक्त किये गये है। तहसीलदार कोमल सिंह ने बताया कि सभी शिक्षकों को 3 चरणों में 3 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ०1 मई से घर-घर जाकर मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल जनगणना की जा रही है इस अवसर पर नायब तहसीलदार हैमंत अवधिया भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े -रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़े गए बाघ की संदिग्ध मौत, पन्ना टाइगर रिजर्व के अमानगंज बफर के हाथी डोल में मिला शव
Created On :   6 May 2026 2:08 PM IST












