- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- वन क्षेत्र में घुसे व्यक्ति पर...
Panna News: वन क्षेत्र में घुसे व्यक्ति पर तेंदुए ने किया हमला, वन विभाग की तत्परता से मिला समय पर उपचार

Panna News: दक्षिण पन्ना वनमण्डल के अंतर्गत पवई वन परिक्षेत्र की बीट चौपरा के वन क्षेत्र में पशु चराने गए नारदपुर निवासी अर्जुन सिंह पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई पहुंचाया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके साथ ही वन विभाग द्वारा तात्कालिक आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। तत्पश्चात बेहतर इलाज हेतु घायल को जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया। वन विभाग की ओर से संवेदनशीलता का परिचय देते हुए वनरक्षक सरोज सिंह और रवि सिंह उपचार के दौरान लगातार घायल के साथ उपस्थित रहे और आवश्यक सहयोग प्रदान करते रहे।
वर्तमान में अर्जुन सिंह की स्थिति पूरी तरह स्थिर है और वह स्वस्थ हैं। वन विभाग द्वारा क्षेत्रवासियों से पुन: अपील की गई है कि वन क्षेत्र में प्रवेश करते समय आवश्यक सावधानियां बरतें। बिना सतर्कता के जंगल में जाना या लापरवाहीपूर्वक विचरण करना वन्यजीवों से आमना-सामना होने का जोखिम बढ़ाता है जिससे इस प्रकार की घटनाएं घटित हो सकती हैं। विशेष रूप से तेंदुआ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को समूह में चलने, बच्चों एवं बुजुर्गों को अकेला न छोडऩे तथा सुबह-शाम के समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़े -द्वारका-सोमनाथ की यात्रा के लिए 26 मई को खजुराहो से रवाना होंगे तीर्थयात्री, 12 मई तक यात्रा लिए कर सकते हैं आवेदन
Created On :   6 May 2026 1:33 PM IST













