- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- महंगा पड़ा मजाक, बारात में युवक के...
Panna News: महंगा पड़ा मजाक, बारात में युवक के साथ हुई मारपीट

Panna News: पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बनोली में बारात में पहुंचे एक युवक द्वारा किया गया मजाक उस पर भारी पड़ गया। मजाक से वाद-विवाद बढ़ गया और युवक के साथ मारपीट हुई। घटना के संबंध में फरियादी युवक रामखिलावन पिता स्वामी प्रसाद लोधी उम्र ३२ वर्ष निवासी ग्राम हीरापुरा ने रिपोर्ट करते हुए पुलिस को बताया कि ०३ मई को प्रदुम्म लोधी की बारात में बनौली गया था। रात्रि करीब ११ बजे सभी को बुलाकर खान खिलवा रहा था कुंआताल के गेट के पास कृष्णपाल लोधी बैठा हुआ था जिसे मैंने मजाक में लात मारी और कहा चलो खाना खा लो जिस पर कृष्णपाल लोधी गालियां देने लगा और मेरी तौलिया पकड़ ली उसके साथी मद्धू लोधी ने डंडा उठाकर मारा और दोनों लात घूसों से मारपीट करने लगे जिससे चोटें आईं हैं। फिर दोनों जाते समय कह रहे थे कि अगली बार मिला तो जान से खत्म कर देगें। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
यह भी पढ़े -रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़े गए बाघ की संदिग्ध मौत, पन्ना टाइगर रिजर्व के अमानगंज बफर के हाथी डोल में मिला शव
Created On :   6 May 2026 1:46 PM IST












