- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- घर के अंदर घुसे रहे है कबर बिज्जू,...
Panna News: घर के अंदर घुसे रहे है कबर बिज्जू, रहवासी परेशान

Panna News: कबर बिज्जू जिसे हनी बेजर भी कहा जाता है पन्ना शहर के बडा बाजार क्षेत्र में डेरा जमाकर स्थानीय रहवासियों के घरों के अंदर घुसकर धमाचौकडी मचा रहे है। कबर बिज्जू घरों के अंदर लोगों को सामान भी नष्ट कर रहे हैं जिससे लोगों की परेशानी बढी हुई है। स्थानीय लोग जिनके घर में मासूम बच्चे है उन्हें अपने बच्चों की चिंता बढ गई है लोगों का कहना है कि कबर बिज्जू की वजह से उनके द्वारा बच्चों को उठाकर ले जाने के भय से लोग परेशान है। बडा बाजार स्थित पीपल के पेड़ और आसपास ३-४ कबर बिज्जू देखे जा रहे है। स्थानीय निवासी गौरी शंकर गुप्ता ने बताया कि बडा बाजार स्थित लोगों के घरों के साथ रामगंज वार्ड और आसपास के क्षेत्र में कबर बिज्जू पहुंच रहे है इस संबध में वन विभाग को भी जानकारी दी गई है किन्तु वन विभाग द्वारा कबर बिज्जू को पकडे जाने को लेकर अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई है जिसके चलते लोग अपनी सुरक्षा की चिंता से घिरे हुए है।
Created On :   6 May 2026 2:13 PM IST













