Panna News: ट्रैक्टर से गेहूं की बुवाई के रूपए मांगने पर मारपीट

ट्रैक्टर से गेहूं की बुवाई के रूपए मांगने पर मारपीट
सलेहा थाना क्षेत्र के ग्राम महुआखेडा में ट्रैक्टर से गेहूं की बुवाई की रकम मांगने पर हुए वाद-विवाद में एक युवक के साथ डंडे से मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है।

Panna News: सलेहा थाना क्षेत्र के ग्राम महुआखेडा में ट्रैक्टर से गेहूं की बुवाई की रकम मांगने पर हुए वाद-विवाद में एक युवक के साथ डंडे से मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। फरियादी दुक्खन प्रसाद पिता सौखीलाल लोधी उम्र ४१ वर्ष ने रिपोर्ट करते हुए पुलिस को बताया कि गांव के भोपाल सिंह की जमीन में अपने ट्रैक्टर से गेहूं की बुवाई का काम किया था जिसके १२ हजार रूपए मिलने थे दिनांक ०४ अप्रैल को शाम ०७ बजे भोपाल सिंह अपने घर के पास मिले तो मैंने उनसे कहा कि बुवाई के रूपए दे दो तो वह कुछ नहीं बोले किन्तु उसी दौरान वहां खडे महुआखेडा के बबलू राजा और मुन्ना राजा गालियां देने लगे और दोनों ने एक-एक बार लाठी मारी जिससे जमीन में गिर गया फिर दोनों ने मिलकर दो-तीन बार लाठी मारी तब भोपाल सिंह ने आकर बीच-बचाव किया दोनों कह रहे थे कि दोबारा रूपए मांगने आए तो जान से खत्म कर दूंगें। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना में लिया है।


Created On :   6 May 2026 2:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story