- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- मंदिरों की कृषि भूमियों की होगी...
Panna News: मंदिरों की कृषि भूमियों की होगी बोली, प्रस्तुत करें आपत्ति

Panna News: न्यायालय तहसीलदार सिमरिया द्वारा जनसामान्य को शासन संधारित मंदिरों की कृषि भूमियों के पारदर्शी प्रक्रिया के तहत बोली के संबंध में अवगत कराया गया है। इस संबंध में अवगत कराया गया है कि कृषि वर्ष 2026-27 में एक वर्ष के लिए नीलामी बोली प्रक्रिया संपादित की जाना है जिसके तहत श्री रामजानकी मंदिर बनौली की 3.990 हेक्टेयर भूमि, श्री भोमेश्वरनाथ मंदिर अम्हा की 11.88 हेक्टेयर भूमि एवं श्री रामजानकी मंदिर अम्हा की 10.28 हेक्टेयर की बोली प्रक्रिया तहसील कार्यालय सिमरिया में 8 मई को दोपहर 12 बजे से संपादित की जाएगी जबकि 7 मई को श्री जगदीश स्वामी मंदिर की कुल 33.429 हेक्टेयर कृषि भूमि की बोली प्रक्रिया संपन्न होगी। इसके पूर्व नियत तिथि को सुबह 11 बजे संबंधित व्यक्ति द्वारा लिखित आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए तहसीलदार कार्यालय सिमरिया में संपर्क किया जा सकता है।
यह भी पढ़े -रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़े गए बाघ की संदिग्ध मौत, पन्ना टाइगर रिजर्व के अमानगंज बफर के हाथी डोल में मिला शव
Created On :   6 May 2026 2:10 PM IST












