- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अजयगढ थाना क्षेत्र के ग्राम गड़पुर...
Panna News: अजयगढ थाना क्षेत्र के ग्राम गड़पुर में बेवा महिला के साथ जेठ ने की मारपीट

Panna News: अजयगढ थाना क्षेत्र के ग्राम गड़पुर के मजरा जरारे के पुरवा में ३२ वर्षीय महिला के साथ रूपए की देनदारी को लेकर हुए वाद-विवाद में मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। फरियादिया श्रीमती रमसा पति स्वगीय कल्लू पटेल निवासी गडऱपुर मजरा जरारे का पुरवा थाना अजयगढ ने रिपोर्ट करते हुए पुलिस को बताया कि पति की पिछले वर्ष बीमारी में मौत हो गई थी पति की बीमारी के दौरान जेठ रामलखन ने उनके इलाज में कुछ रूपए लगाए थे पति की मौत के बाद शासन से मिली ०२ लाख रूपए की सहायता राशि में से ०१ लाख २७ हजार रूपए नगद मेरे द्वारा जेठ को दिए जा चुके है इसके बावजूद वह और रूपए मांगते हैं घटना दिनांक ०४ अप्रैल को दोपहर ०२ बजे जेठ ने गालियां देते हुए उससे फिर से रूपए मांगे तो मैंने उनसे कहा कि जितने रूपए लिए थे वह वापिस कर दिए है। गाली मत दो तो जेठ रामलखन ने मिट्टी का ढीला उठाकर मारा जो कलाई में लगा तब मंै खेतों की तरफ भागी जेठ भी मुझे मारने के लिए खेतों की तरफ आया जिससे इस दौरान भागते समय खेत में गिर गई और चोट आईं हैं जेठ कह रहे थे कि तुमने कर्ज का रूपए नहीं दिया तो जान से खत्म कर देगें। फरियादिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना में लिया है।
यह भी पढ़े -सूरत में पन्ना की बेटी का परचम, ऋषिका त्रिपाठी ने 12वीं वाणिज्य संकाय में हांसिल किए 99.97 प्रतिशत
Created On :   6 May 2026 2:03 PM IST












