Panna News: सूरत में पन्ना की बेटी का परचम, ऋषिका त्रिपाठी ने 12वीं वाणिज्य संकाय में हांसिल किए 99.97 प्रतिशत

सूरत में पन्ना की बेटी का परचम, ऋषिका त्रिपाठी ने 12वीं वाणिज्य संकाय में हांसिल किए 99.97 प्रतिशत
गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक बोर्ड की १२वीं कॉमर्स परीक्षा में पन्ना की बेटी ऋषिका पिता बृजेश कुमार त्रिपाठी ने ९९.९७ प्रतिशत हांसिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। वह आशादीप विद्यालय सूरत की छात्रा है। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से परिवार, समाज और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Panna News: गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक बोर्ड की १२वीं कॉमर्स परीक्षा में पन्ना की बेटी ऋषिका पिता बृजेश कुमार त्रिपाठी ने ९९.९७ प्रतिशत हांसिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। वह आशादीप विद्यालय सूरत की छात्रा है। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से परिवार, समाज और क्षेत्र में खुशी की लहर है। जारी अंकसूची के अनुसार ऋषिका ने कुल 700 में से 675 अंक प्राप्त कर ए-1 ग्रेड हासिल किया। उन्होंने अंग्रेजी में 94, अर्थशास्त्र में 99, संगठन एवं प्रबंधन में 96, सांख्यिकी में 100, लेखा के तत्वों में 99 तथा सेकरेटेरियल प्रैक्टिस में 95 अंक प्राप्त किए। उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें मेधावी छात्रों की श्रेणी में अग्रणी स्थान दिलाया है।

मूल रूप से पन्ना धाम से संबंध रखने वाली ऋषिका वर्तमान में सूरत में निवासरत हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पन्ना के धामी समाज के प्रबुद्धजन, परिजन और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया है। उनकी माता राजश्री त्रिपाठी ने बताया कि ऋषिका शुरू से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित और अनुशासित रही हैं। उनकी इस सफलता के पीछे नियमित अध्ययन, शिक्षकों का मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग महत्वपूर्ण रहा है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऋषिका आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएं और अपने सपनों को साकार करें।


Created On :   6 May 2026 1:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story