- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के लिए...
Panna News: पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के लिए बनेगा 100सीटर बालक एवं ५० सीटर बालिका छात्रावास, पवई विधायक ने जताया उच्च शिक्षा मंत्री का आभार

Panna News: पवई विधानसभा के विधायक प्रहलाद लोधी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। उनके द्वारा पवई का नवीन शासकीय महाविद्यालय, सिविल अस्पताल स्वीकृति दिलाई गई। इसी क्रम में पवई विधानसभा के विद्यार्थियों को एक और बडी सौगात मिली है जिसमें विद्यार्थियों को उत्तम शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हेतु विधायक पवई प्रहलाद लोधी के द्वारा पवई के शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में बालक और बालिका छात्रावास हेतु उच्च शिक्षा मंत्री से अनुरोध किया था जिस पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के द्वारा पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लिए 6 यूनिट स्टाफ क्वार्टर हेतु स्वीकृत राशि 181.18 लाख रुपए, सौ सीटर बालक छात्रावास एवं 50 सीटर बालिका छात्रावास निर्माण लागत राशि 983.50 लाख, 4 यूनिट एवं टाइप स्टाफ क्वार्टर लागत राशि 99.95 स्वीकृत की गई है। इन स्वीकृत विकास निर्माण कार्यों के लिए उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री का पवई विधायक प्रहलाद लोधी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया है।
यह भी पढ़े -मसाला फसलों के उत्पादन में मप्र आगे, मुख्यमंत्री ने अिधकारियों से कहा, उद्यानिकी फसलों का रकबा बढ़ाएं
Created On :   3 May 2026 12:52 PM IST












