Panna News: कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के विरोध में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के विरोध में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
पन्ना विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस नेता भरत मिलन पाण्डेय की गिरफ्तारी के विरोध में आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

Panna News: पन्ना विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस नेता भरत मिलन पाण्डेय की गिरफ्तारी के विरोध में आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गये ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि भरत मिलन पाण्डेय द्वारा लगातार अन्याय व अवैध कार्यों के विरूद्ध आवाज उठाई जा रही है। इस कारण से वन विभाग व पुलिस विभाग द्वारा षडयंत्रपूर्वक कांग्रेस नेता भरत मिलन पाण्डेय व उनके परिवार पर झूठा मुकदमा बनाकर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है जबकि एफआईआर में घटना के संबध में न कोई वीडियो, साक्ष्य न ही जिन धाराओं में कार्यवाही हुई है होना प्रतीत होता है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि जो २३ अप्रैल को अजयगढ़ तहसील के अंतर्गत ग्राम पिष्टा निवासी जयकरण अहिरवार पिता रामेश्वर अहिरवार पर डिप्टी रेंजर व उनके साथियों द्वारा जातिसूचक व मारपीट की घटना की शिकायत थाना अजयगढ़ में की गई थी उसकी निष्पक्ष जांच कराकर कार्यवाही की जाये।

इनकी रही उपस्थिति

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनीस खान, पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्षद्वय भास्कर देव बुंदेला, शिवजीत सिंह, वरिष्ठ नेता रामकिशोर मिश्रा, राजेश तिवारी, जीवनलाल सिद्धार्थ, आनंद शुक्ला, राकेश गर्ग, श्रीमती रमा बुंदेला, श्रीमती आस्था तिवारी, मार्तण्ड देव बुंदेला, शिवप्रकाश दीक्षित, शशिकांत दीक्षित, अंकित शर्मा, वैभव थापक, रेहान मोहम्मद, अक्षय तिवारी, अरूण त्रिपाठी, भूपेन्द्र बुंदेला,सचिन पाण्डेय, नितिन पाण्डेय, वेदांत मिश्रा, ओमप्रकाश अहिरवार, केसरी अहिरवार, रामबहादुर द्विवेदी, गणेश त्रिपाठी, जन्मेजय अरजरिया, सेवालाल पटेल, सौरभ दुबे, सरदार यादव उपस्थित रहे।


Created On :   5 May 2026 4:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story