Panna News: हाई वोल्टेज लाइन से बाल-बाल बचा ट्रक, पेड़ से टकराया, सुरक्षित बचा ट्रक चालक, नागौद-कालिंजर मार्ग की घटना

हाई वोल्टेज लाइन से बाल-बाल बचा ट्रक, पेड़ से टकराया, सुरक्षित बचा ट्रक चालक, नागौद-कालिंजर मार्ग की घटना
नागौद-कालिंजर मार्ग में आए दिन सडक हादसे हो रहे हैं। पहाडीखेरा बस स्टैड से करीब आधा किलोमीटर दूर कालिंजर की ओर जा रहा एक ट्रक आज सुबह एक पेड़ से टकरा गया जिस स्थल पर हादसा हुआ

Panna News: नागौद-कालिंजर मार्ग में आए दिन सडक हादसे हो रहे हैं। पहाडीखेरा बस स्टैड से करीब आधा किलोमीटर दूर कालिंजर की ओर जा रहा एक ट्रक आज सुबह एक पेड़ से टकरा गया जिस स्थल पर हादसा हुआ तो उसी स्थान पर हाई वोल्टज लाइन गुजरी है गनीमत इस बात की रही की लाइन के तार के टकराने से ट्रक बच गया नहीं तो हादसा भयानक हो जाता। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी-१९-एचए-३९०९ नागौद की ओर से कालिंजर की ओर जा रहा था।

तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सडक से नीचे होते हुए लगे एक पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान चालक ने किसी तरह से अपने आपको सुरक्षित बचा लिया गया। घटना की सूचना प्राप्त होने पर पहाडीखेरा चौकी से चौकी प्रभारी पूर्णानंद मिश्रा हमराही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना को लेकर जानकारी प्राप्त की गई। हाई वोल्टज लाइन के तारो को देखते हुए खतरे की आशंका के चलते लाइनमैन वीरू पाण्डेय को बुलाया गया जिसके द्वारा लाइन बंद करवाई गई पुलिस घटना की जांच कर रही है।


Created On :   4 May 2026 5:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story