Bhopal News: राज्य मंडी बोर्ड ने बनाई नवीन फायनेन्स मैनेजमेंट सिस्टम एप्लीकेशन

राज्य मंडी बोर्ड ने बनाई नवीन फायनेन्स मैनेजमेंट सिस्टम एप्लीकेशन

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्य शासन के कृषि विभाग के अंतर्गत कार्यरत स्टेट मंडी बोर्ड ने नवीन फायनेंस मैनेजमेंट सिस्टम एप्लीकेशन तैयार की है। इसके माध्यम से प्रदेश की 259 कृषि उपज मंडी समितियों में वित्तीय व्यवस्था अंतर्गत बजट तथा दैनिक लेखा संधारण की समस्त प्रक्रियाओं का कार्य सुदृढ़ एवं सुगमता तथा सुरक्षित ढंग से पूर्ण किया जायेगा एवं अद्यतन स्थिति राज्य मंडी बोर्ड की मॉनिटरिंग के लिये त्वरित रुप से उपलब्ध हो सकेगी।

बोर्ड ने इस एप्लीकेशन के सुचारु संचालन हेतु 8 मई 2026 को अपने भोपाल स्थित मुख्यालय में आंचलिक एवं तकनीकी कार्यालयों तथा मंडी समितियों के लिये एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा है जिसमें लेखांकन/बजट कार्य से सबंध्द लेखापाल एवं लेखा कार्य में संलग्र कर्मचारी मय आय-व्यय से संबंधित लेजर की छायाप्रति के साथ उपस्थित होंगे।

Created On :   8 May 2026 7:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story