- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण...
Bhopal news: राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह से भास्कर के चैयरमेन मनमोहन अग्रवाल की सौजन्य भेंट

By - Bhaskar Hindi |21 Jun 2025 8:34 PM IST
- उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह से भास्कर के चैयरमेन की सौजन्य भेंट
- उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह भोपाल स्थित भास्कर कार्यालय पधारे
- मुलाकात में हरिवंश नारायण सिंह ने अपनी पत्रकारिता के अनुभव भी साझा किए
डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह से दैनिक भास्कर के चैयरमेन मनमोहन अग्रवाल, डायरेक्टर अमित अग्रवाल और समूह संपादक प्रकाश अग्रवाल ने शनिवार को दैनिक भास्कर कार्यालय, भोपाल में सौजन्य भेंट की।
वे भोपाल स्थित भास्कर कार्यालय पधारे। यहां, चैयरमेन मनमोहन अग्रवाल और डायरेक्टर अमित अग्रवाल ने गुलदस्ता भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुलाकात के दौरान हरिवंश ने वर्तमान परिदृश्य और समसामयिक विषयों और राष्ट्रीय प्रगति-विकास पर गहरी चर्चा की। मुलाकात में हरिवंश नारायण सिंह ने अपनी पत्रकारिता के अनुभव भी साझा किए।
Created On :   21 Jun 2025 8:28 PM IST
Next Story