Bhopal News: सुरक्षित एवं तेज डाटा रफ्तार के लिए जेल, एफएसएल और लोक अभियोजन कार्यालय एसडी-डब्ल्युएएन नेटवर्क से जुड़ेंगे

सुरक्षित एवं तेज डाटा रफ्तार के लिए जेल, एफएसएल और लोक अभियोजन कार्यालय एसडी-डब्ल्युएएन नेटवर्क से जुड़ेंगे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश में गृह एवं जेल विभाग के अधीन कार्यरत तीन कार्यालय जेल, एफएसएल एवं लोक अभियोजन कार्यालय अब सुरक्षित एवं तेज डाटा रफ्तार हेतु एसडी-डब्ल्युएएन नेटवर्क से जुड़ेंगे। इनमें लोक अभियोजन कार्यालयों राउटर, नेटवर्क, केबलिंग स्विच से जुड़ेंगे जबकि एफएसएल और जेल में नेटवर्क केबलिंग एवं नेटवर्क स्विच इंस्टालेशन होगा।

इसके लिये पुलिस मुख्यालय के राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो ने इन तीनों कार्यालयों के प्रमुखों को निर्देश जारी कर दिये हैं। यह कार्य सीसीटीनएस (क्राईम एण्ड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एण्ड सिस्टम)/आईसीजेएस (इंटर आपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम) प्रोजेक्ट के अंतर्गत केंद्र सरकार के रेलटेल कारपोरेशन आफ इण्डिया लिमिटेड द्वारा किया जायेगा।

इसके लिये तीनों कार्यालयों को सहयोग करने के लिये कहा गया है। उल्लेखनीय है कि एसडी-डब्ल्युएएन का पूरा नाम सॉफ्टवेयर-डिफाइंड वाइड एरिया नेटवर्क है। यह एक स्मार्ट तकनीक है जिसका उपयोग सॉफ्टवेयर की मदद से कार्यालयों और कंप्यूटरों को लंबी दूरी पर जोडऩे के लिए किया जाता है। यह डेटा के लिए सबसे अच्छा इंटरनेट मार्ग चुनता है। इसमें ब्रॉडबैंड, एलटीई और एमपीएलएस का एक साथ उपयोग

Created On :   1 Aug 2026 2:25 AM IST

Tags

Next Story