- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- श्रम अधिकारियों को अब इन्सपेक्शन एप...
MP News: श्रम अधिकारियों को अब इन्सपेक्शन एप में अभियोजन एवं केस फाईलिंग की भी जानकारी दर्ज करना होगी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्य शासन के श्रम विभाग के अधिकारियों को अब इन्सपेक्शन एप में अभियोजन एवं केस फाईलिंग की जानकारी भी अनिवार्य रुप से दर्ज करना होगी। इसके निर्देश श्रमायुक्त ने अपने अधीनस्थ सभी श्रम अधिकारियों को जारी किये हैं। उल्लेखनीय है कि श्रम विभाग संस्थानों के निरीक्षण में इन्सपेक्शन एप का उपयोग कर रहा है तथा निरीक्षण के दौरान संस्थान की जिओ टैगिंग करते हुये ई-फाम्र्स के माध्यम से निरीक्षण टीप अपलोड करने की भी सुविधा है।
निरीक्षण के बाद श्रम अधिकारी अनुवर्ती कार्यवाही के तहत संबंधित संस्थान के विरुध्द अभियोजन एवं न्यायालय में केस फाईलिंग की भी कार्यवाही करते हैं। इसीलिये अब इन्सपेक्शन एप में अभियोजन एवं केस फाईलिंग का माड्यूल भी विकसित कर दिया गया है और इसका उपयोग भी अब अनिवार्य कर दिया गया है।
Created On :   19 July 2026 2:04 AM IST












