MP News: विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल पेश, सीएम डॉ मोहन यादव ने आज के दिन को बताया ऐतिहासिक

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में सरकार की ओर से यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल पेश हुआ। आपको बता दें मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट द्वारा कल UCC बिल के ड्राफ्ट को मंजूरी दिए जाने के बाद, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने सदन में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल, 2026 पेश किया।
सदन में कांग्रेस विधायकों ने यूसीसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सरकार का मकसद सचमुच एक "समान" नागरिक संहिता बनाना है तो अनुसूचित जनजातियों (एसटी वर्ग) को इससे बाहर क्यों रखा गया है।
आपको बता दें मानसून सत्र के पहले दिन ही सरकार ने मध्य प्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) बिल पेश कर दिया है। मंत्री टेटवाल ने जब पटल पर बिल रखा तो विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों की ओर से जमकर हंगामा और नारेबाजी की। सीएम ने आज सोमवार को ही कैबिनेट बैठक में बिल को ऐतिहासिक बताते हुए सदन में पेश करने की स्वीकृति दी थी।
सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस (रिटायर्ड) रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली 7 सदस्यीय कमेटी की सिफारिशों के आधार पर यूसीसी बिल को तैयार किया गया। कमेटी का गठन 27 अप्रैल, 2026 को हुआ था। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ड्राफ्ट को तैयार करने में 10 लाख से अधिक लोगों से सुझाव और प्रतिक्रियाओं पर विचार -विमर्श किया गया।
मध्यप्रदेश यूसीसी लाने वाला चौथा राज्य बन जाएगा। इससे पहले उत्तराखंड, गुजरात और असम में यूसीसी लागू हो चुका है।
Created On :   20 July 2026 2:35 PM IST












