विधेयक: मोदी ने देश के चिंतन में महिलाओं को भागीदारी का दिया अवसर - कविता पाटीदार

मोदी ने देश के चिंतन में महिलाओं को भागीदारी का दिया अवसर - कविता पाटीदार
  • महिलाओं के लिए आरक्षण विधेयक लाए मोदी
  • कविता पाटीदार का बयान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश से भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए आरक्षण विधेयक लाकर कर देश के चिंतन में महिलाओं को भागीदारी करने का अवसर प्रदान किया है।

संशोधन विधेयक में चर्चा में भाग लेते हुए कविता पाटीदार ने कहा कि विपक्षी दलों के सदस्य विधेयक की आलोचना करते हुए इसमें पिछड़े वर्ग की महिलाओं को शामिल करने की बात कर रहे हैं, आखिरकार इससे पहले यही काम उन्होंने क्यों नहीं किया।

उन्होंने विधेयक को एतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे महिलायें सशक्त बनेंगी। प्रधानमंत्री ने महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए एक नहीं बहुत से काम किये हैं और महिलाओं के लिए आरक्षण विधेयक लाकर बहुत बढ़ा कदम उठाया है।

Created On :   21 Sep 2023 3:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story