- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- परमिट रिन्यू नहीं फिर भी भोपाल...
MP News: परमिट रिन्यू नहीं फिर भी भोपाल तालाब में भी कई नाव, पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। जबलपुर के बरगी बांध में हुए हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद भी प्रशासन की नींद नहीं खुल रही। भोपाल के बड़े तालाब में चल रही नावों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बड़ा तालाब में चल रहीं नावों में अधिकतर का परमिट रिन्यू नहीं हुआ है। जिससे बड़ी संख्या में बड़े तालाब में नाव की सवारी कर रहे पर्यटकों की जान को खतरा बना हुआ है। जबलपुर में इतने बड़े हादसे के बाद भी लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा। बताया जा रहा है कि पिछले लगभग एक दशक से चल रही पैडल और रो वाली किसी भी नाव का परमिट रिन्यू नहीं हुआ है, जबकि यहां करीब 50 से ज्यादा नावें संचालित हो रही हैं।
वहीं भोपाल नगर निगम के पास केवल 30 नावों का ही आधिकारिक रिकॉर्ड है। यानी 20 के करीब नावें बिना परमिशन या रजिश्ट्रेशन के ही संचालित की जा रहीं हैं। ज़्यादातर निजी नाव ऑपरेटरों ने कई सालों से अपने लाइसेंस रिन्यू भी नहीं करवाए हैं। लेकिन निगम अधिकारियों ने नाव ऑपरेटर को लेकर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है। नियमों की अनदेखी करते हुए नावों का संचालन किया जाना चिंता का विषय है। लाइफ जैकेट को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या लाइफ जैकेट सुरक्षा मानकों के अनुरूप हैं।
यह भी पढ़े -जबलपुर क्रूज हादसा उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना
इनका कहना है
बड़े तालाब में नावें चलाने के लिए किसी को भी लाइसेंस नहीं दिया गया है। इस पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। अगर लाइसेंस रिन्यू नहीं करवाए गए, तो नाव को जब्त किया जाएगा। नाव संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। - प्रमोद मालवीय, झील संरक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी
Created On :   5 May 2026 8:45 PM IST













