Bhopal News: आज बाजार से उठाया जायेगा 3600 करोड़ रुपये का नया कर्ज

आज बाजार से उठाया जायेगा 3600 करोड़ रुपये का नया कर्ज
राज्य सरकार मंगलवार 1 सितम्बर को बाजार से 3600 करोड़ रुपयों का नया कर्ज अपनी सिक्युरिटीज का विक्रय कर उठायेगी। यह कर्ज दो हिस्सों में लिया जायेगा।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्य सरकार मंगलवार 1 सितम्बर को बाजार से 3600 करोड़ रुपयों का नया कर्ज अपनी सिक्युरिटीज का विक्रय कर उठायेगी। यह कर्ज दो हिस्सों में लिया जायेगा।

पहला कर्ज 1600 करोड़ रुपयों का होगा जिसे 18 साल बाद चुकाया जयेगा लेकिन इस बीच साल में दो बार 7.61 प्रतिशत सालाना की दर से ब्याज का भुगतान किया जायेगा। दूसरा कर्ज 2 हजार करोड़ रुपयों का होगा जिसे 30 बाद अदा किया जायेगा, लेकिन इस बीच साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान किया जायेगा।

वर्तमान वित्त वर्ष में राज्य सरकार कुल 25 हजार करोड़ रुपयों का कर्ज बाजार से ले चुकी है तथा नया कर्ज लेने पर यह राशि कुल 28 हजार 600 करोड़ रुपयों की हो जायेगी। राज्य सरकार पर कर्ज का सकल कुल भार 5 लाख करोड़ रुपयों से ज्यादा का है। नया कर्ज लेने के लिये राज्य सरकार ने अपनी वित्तीय स्थिति बेहतर बताई है।

Created On :   2 Sept 2026 12:55 AM IST

Tags

Next Story