Bhopal News: भोपाल में स्पा पर पुलिस का छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती

भोपाल में स्पा पर पुलिस का छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। भोपाल पुलिस ने पिंक वाइब्स स्पा पर छापामारी कर यहां से युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पिपलानी पुलिस के अनुसार इंद्रपुरी क्षेत्र स्थित पिंक वाइव्स स्पा में अनैतिक देह व्यापार की मुखबिर सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा। जहां से सूचना की पुष्टि हुई।

इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्पा सेंटर की तलाशी ली। जहां तलाशी के दौरान स्पा सेंटर के कुल 9 कमरों में से 5 कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पाए गए। महिला पुलिस बल की सहायता से वहां मौजूद महिलाओं से पूछताछ की गई। पूछताछ और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर स्पा में अनैतिक देह व्यापार का संचालन और ग्राहकों से कमीशन लेने की बात सामने आई। जांच में सामने आया कि स्पा में होने वाली कमाई में से 20 प्रतिशत कमीशन भुवन सिंह चंदेल, 10 प्रतिशत दीपक ठाकुर, 15 प्रतिशत पंकज त्रिपाठी और 5 प्रतिशत देवासिंह रजक को दिया जाता था।

कार्रवाई के दौरान मौके से 8800 रुपए , मोबाइल फोन तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। चारों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। चारों मुख्य आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ कर अनैतिक देह व्यापार से जुड़े अन्य व्यक्तियों, संचालकों और नेटवर्क के संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही।

Created On :   15 Sept 2026 12:37 AM IST

Tags

Next Story