Rhythm 2026: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में ‘रिदम 2026’ का भव्य आयोजन संम्पन्न

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में ‘रिदम 2026’ का भव्य आयोजन संम्पन्न

भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव “रिद्म 2026” का भव्य आयोजन उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर ऊर्जा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर दिखाई दिया, जहाँ विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के आगमन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टेन अलोक श्रीवास्तव, निदेशक, एनसीसी निदेशालय मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़, प्रो-चांसलर डॉ अदिती चतुर्वेदी वत्स, कुलपति डॉ रवि प्रकाश दुबे, प्रो-वाइस चांसलर डॉ संजीव गुप्ता , कुलसचिव डॉ संगीता जौहरी तथा आईक्यूएसी एवं एआईसी के निदेशक डॉ नितिन वत्स उपस्थित रहे। विद्यार्थियों द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा स्टूडेंट एक्टिविटी काउंसिल के सदस्य अतुल तिवारी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टन अलोक श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ नेतृत्व, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

प्रो-चांसलर डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि विश्वविद्यालय में आयोजित इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करते हैं और उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानने तथा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।

कुलपति प्रो. रवि प्रकाश दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक, सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियाँ भी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। “रिद्म 2026” जैसे आयोजन इसी उद्देश्य को साकार करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। ह्यूमैनिटीज, लॉ और पैरामेडिकल विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य ने दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। इसके साथ ही टीएनएसडी और इंटरनेशनल सेल द्वारा आयोजित फैशन शो तथा इंटरनेशनल सेल की नृत्य प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।

कार्यक्रम में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” विषय पर रचनात्मक प्रस्तुति, आरएनटीयू विद्यार्थियों द्वारा ऑर्केस्ट्रा प्रस्तुति तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की गईं। इसी दौरान एनसीसी, एनएसएस, युवाज़, ई-एंड-आई सेल, आरएनटीयू कल्चरल क्लब और एसएसी से जुड़े विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा एनएसएस स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

मेगा इवेंट के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा की गई, जिनमें विभागीय नृत्य, डीआईवाई डेकोर, प्रोसेशन और ओवरऑल ट्रॉफी प्रमुख रहीं। इसके साथ ही एसएसी के विभिन्न क्लबोंआर्ट्स क्लब, कल्चरल क्लब, रेनबो क्लब, टेक्निकल क्लब, लिटरेरी क्लब, ड्रामा एंड थिएटर क्लब, डिसिप्लिन क्लब, स्पोर्ट्स क्लब तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब को भी सम्मानित किया गया।

मेहनत और प्रतिभा को मिला मंच, विजेताओं का सम्मान

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में आयोजित भव्य सांस्कृतिक एवं प्रतिभा उत्सव ‘रिदम 2026’ ने इस वर्ष नई ऊंचाइयों को छूते हुए विद्यार्थियों की ऊर्जा, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता का अद्भुत प्रदर्शन किया। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल रहा, जहां विभिन्न प्रतियोगिताओं और प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

कार्यक्रम के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स की उत्कृष्ट उपलब्धियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। श्रेष्ठ नेतृत्व का सम्मान कैडेट कैप्टन निखिल कुमार वर्मा को, सर्वाधिक अनुशासित कैडेट का पुरस्कार सीनियर कैडेट कैप्टन हर्ष ठाकुर को तथा श्रेष्ठ परेड प्रशिक्षक का खिताब पीओ कैडेट हीरालाल कुमार को प्रदान किया गया। श्रेष्ठ नवाचार के लिए प्राची साहू और ड्रिल में श्रेष्ठ के लिए आयुष धुर्वे को सम्मानित किया गया, जबकि सर्वाधिक सक्रिय कैडेट के रूप में ऋषिराज राजोरिया को चुना गया।

शारीरिक क्षमता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिवम चौबे को श्रेष्ठ शारीरिक दक्षता तथा समग्र प्रदर्शन के आधार पर ऋषम को सर्वश्रेष्ठ कैडेट का खिताब मिला। सामाजिक सरोकारों में योगदान हेतु गौतम कुमार को सामाजिक सेवा में श्रेष्ठ से नवाजा गया। वहीं उभरती प्रतिभाओं में नकुल थोराट (एसडी) और सिमरन सुंदरेसन (एसडब्ल्यू) को उदीयमान कैडेट का सम्मान मिला। निशानेबाजी में उत्कृष्टता के लिए अंशिका पाटेरिया को श्रेष्ठ निशानेबाज घोषित किया गया।

आयोजन के सफल संचालन में विभिन्न टीम सदस्यों की अहम भूमिका रही। एमडी सादाब मंजर (ग्राफिक्स टीम लीड), वंश अग्रवाल (इवेंट लीड), रितिका यादव (सोशल मीडिया प्रमुख), दिलीप कुमार गुप्ता (सह-समन्वयक) और एस. करिश्मा (जनसंपर्क प्रमुख) को विशेष सराहना दी गई। इसके अलावा अंकित कुमार को श्रेष्ठ संपादक और समृद्ध सेन को प्रथम वर्ष का श्रेष्ठ सदस्य का पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में कई प्रतिभागियों को प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए, जिनमें अभिज्ञान कुमार, पियूष कुमार, सोम्या सोनी, निर्मम चतुर्वेदी, मुस्कान, वंशिका, साक्षी, एमडी कासिम खान, विनय एवं संजय दुबे शामिल रहे। वहीं उपलब्धि प्रमाणपत्र श्रेणी में श्रृष्टि मिश्रा (उदीयमान साक्षात्कारकर्ता), माहेक द्विवेदी (साक्षात्कार में उत्कृष्टता), वासुदेव पवार (श्रेष्ठ एआई वीडियो निर्माता), अंकुर पालीवाल (श्रेष्ठ वीडियो रिकॉर्डर), आदव अन्वेष (वीडियो संपादन में उत्कृष्टता), दिव्यांश धाकड़ (सबसे तेज वीडियो संपादक), आकाश मौर्य (श्रेष्ठ रील संपादक), प्रणव मिश्रा (दूरदर्शी वीडियो संपादक), काम्या सिंह (श्रेष्ठ साक्षात्कारकर्ता) एवं एस. करिश्मा (श्रेष्ठ सामग्री लेखन) को सम्मानित किया गया।

रील निर्माण प्रतियोगिता में अमन रॉय ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए 1000 रुपये का नकद पुरस्कार जीता। उन्होंने विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों की निरंतर कवरेज कर सोशल मीडिया पर सर्वाधिक पहुंच बनाई।

स्वनिर्मित सजावट (डीआईवाई डेकोर) प्रतियोगिता में 3100 एवं 2100 रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनकी राशि संबंधित डीन (कृषि एवं अभियांत्रिकी) को हस्तांतरित की जाएगी।

समग्र प्रदर्शन के आधार पर समग्र ट्रॉफी टीएनएसडी संकाय ने 21 अंकों के साथ अपने नाम की, जिसमें 13 ट्रॉफियां, 8 विजेता एवं 5 उपविजेता शामिल रहे। वहीं अभियांत्रिकी और मानविकी संकाय 17-17 अंकों के साथ संयुक्त रूप से उपविजेता रहे, जिसकी घोषणा मंच से की गई।

कार्यक्रम के दौरान युवाज़ रेडियो टीम को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। विकास त्रिवेदी के नेतृत्व में टीम ने आयोजन के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में इरा सक्सेना द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात ओपन डीजे के साथ विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का आनंद लिया।

“रिद्म 2026” के अंतर्गत आयोजित यह मेगा इवेंट विद्यार्थियों की रचनात्मकता, सांस्कृतिक विविधता और उत्साह का अद्भुत संगम साबित हुआ, जिसने पूरे विश्वविद्यालय परिसर को उल्लास और उमंग से भर दिया।

Created On :   7 April 2026 3:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story