RRIET 2026: टेक्नोक्रेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में आरआरआईईटी 2026 राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन

टेक्नोक्रेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में आरआरआईईटी 2026 राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन

भोपाल। टेक्नोक्रेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एवं टेक्नोक्रेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस द्वारा संयुक्त रूप से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “ रीसेंट रिसर्च एंड इन्नोवेशंस इन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आरआरआईईटी 2026)” का सफल आयोजन 24 एवं 25 मार्च 2026 को किया गया। इस सम्मलेन के आयोजन हेतु एम पी सी ऐस टी, भोपाल द्वारा आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।

सम्मेलन का उद्घाटन 24 मार्च 2026 को माननीय कुलपति, डॉ. एस. सी. चौबे आरजीपीवी भोपाल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री नीरज सहाय, निदेशक (एक्सटर्नल रिलेशंस), एसएसआर ग्लोबल स्किल पार्क, भोपाल; डॉ. राम कुमार सिंह, प्रोफेसर (सेवानिवृत्त), हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी; डॉ. अनुराग चौबे, ग्रुप डायरेक्टर (एडमिनिस्ट्रेशन); डॉ. डी. पी. मंडल, निदेशक (आर एंड डी); डॉ. विकास गुप्ता, निदेशक, टीआईटी तथा डॉ. एस. के. जैन, निदेशक, टीआईटी एंड साइंस की उपस्थिति रही।

पहले दिन आमंत्रित वक्ताओं के रूप में प्रो. (डॉ.) जी. एस. विनोद कुमार, एसआरएम यूनिवर्सिटी, आंध्र प्रदेश ने “ज्वेलरी अनुप्रयोगों हेतु गोल्ड एवं सिल्वर मिश्रधातुओं में धातुकर्मीय उन्नति” विषय पर व्याख्यान दिया। वहीं प्रो. (डॉ.) बी. एन. यादव, नेशनल चुंग चेंग यूनिवर्सिटी, ताइवान ने “एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग के माध्यम से ज्प6।स4ट मिश्रधातु के गुणों के अनुकूलन द्वारा कृत्रिम स्कल कवर की तैयारी” विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। विभिन्न तकनीकी सत्रों में कुल 35 शोध पत्रों का ऑनलाइन एवं ऑफलाइन (हाइब्रिड मोड) में प्रस्तुतीकरण किया गया।

दूसरे दिन, 25 मार्च 2026 को प्रो. (डॉ.) सतेंद्र कुमार, यूनिवर्सिटी ऑफ सैंटियागो डी कॉम्पोस्टेला, स्पेन ने “24/7 ग्रीन मिशनः भारत की ऊर्जा भंडारण एवं मांग क्रांति” विषय पर अपना व्याख्यान दिया। इस दिन विभिन्न तकनीकी सत्रों में 17 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। इस प्रकार दो दिवसीय सम्मेलन में कुल 52 शोध पत्र प्रस्तुत हुए, जिससे प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के नवीनतम शोध एवं प्रगति से अवगत होने का अवसर प्राप्त हुआ।

सम्मेलन का समापन (वैलेडिक्टरी सेशन) 25 मार्च 2026 को रीजनल डायरेक्टोरेट ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप (म.प्र.) के क्षेत्रीय निदेशक प्रो. अभय अरुण महिषी एवं संयुक्त निदेशक प्रो. डी. एल. मीणा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. विकास गुप्ता, निदेशक, टीआईटी एवं डॉ. एस. के. जैन, निदेशक, टीआईटी एंड साइंस, डॉ. डी. पी. मंडल, निदेशक (आर एंड डी), डॉ. गोपालन श्रीनिवासन प्रोफेसर (आर एंड डी) भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संस्थान प्रबंधन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया, जिनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से यह राष्ट्रीय सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

Created On :   6 April 2026 9:40 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story