- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- ‘रिदम 2के26’ में ‘माय आरएनटीयू लोगो...
Rhythm 2K26: ‘रिदम 2के26’ में ‘माय आरएनटीयू लोगो चैलेंज’ और ‘क्रिएटिव एक्सप्रेशन: माय स्टेट’ प्रतियोगिताओं से विविधता में एकता का संदेश

भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘रिदम 2के26’ का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन छात्र गतिविधि परिषद (SAC) के तत्वावधान में जारी है। इस वर्ष महोत्सव की थीम “इको फ्यूजन” है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विविधता का सुंदर मेल देखने को मिलता है।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के एक भारत श्रेष्ठ भारत (EBSB) क्लब की विशेष भूमिका रही। यह क्लब विद्यार्थियों को देश के विभिन्न राज्यों की भाषा, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने तथा विविधता में एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से संचालित किया जाता है।
महोत्सव के अंतर्गत कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विशेष रूप से “माय आरएनटीयू: लोगो चैलेंज” तथा “क्रिएटिव एक्सप्रेशन: माय स्टेट (मेरे राज्य की अभिव्यक्ति)” ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
क्रिएटिव एक्सप्रेशन: माय स्टेट प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को स्टोरीटेलिंग (कहानी प्रस्तुति), कविता, नृत्य, पारंपरिक वेशभूषा और गायन के माध्यम से शानदार तरीके से प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगे परिधानों और जीवंत प्रस्तुतियों ने मंच को आकर्षक बना दिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
प्रतियोगिता के विजेताओं में आशुतोष अग्निहोत्री, अंजली सिंह और सेजल पंथी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में छात्र संयोजक काम्या सिंह एवं सिमरन सुंदरेशन का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में डॉ. राकेश खरे ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ. नीता घंगरेकर द्वारा किया गया, जबकि अंत में डॉ. योगेश पटेल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी प्रतिभागियों, आयोजकों और उपस्थित दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
यह महोत्सव विद्यार्थियों के लिए न केवल अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच बना, बल्कि “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत करता नजर आया।
Created On :   3 April 2026 12:24 PM IST












