- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- मंडीदीप में लांच "अब सब जाएंगे...
P&G Shiksha: मंडीदीप में लांच "अब सब जाएंगे स्कूल पीएंडजी शिक्षा के साथ"

भोपाल। मंडीदीप सहित पूरे भारत में 1 करोड़ से अधिक बच्चों तक पहुंच बनाने के बाद पीएंडजी शिक्षा ने अपने मिशन #EraseTheLearningGap के तहत नया गीत ‘अब सब जाएंगे स्कूल पीएंडजी शिक्षा के साथ’ लॉन्च किया है। जियोहॉटस्टार के साथ मिलकर तैयार किया गया यह गीत बच्चों के सीखने में आने वाली कमियों और उससे जुड़ी भावनाओं को संवेदनशील तरीके से सामने लाता है।
यह गीत उन छोटे-छोटे पलों को दिखाता है, जब कोई बच्चा किसी पाठ को ठीक से समझ नहीं पाता, सवाल पूछने में झिझकता है या क्लास में खुद को दूसरों से पीछे महसूस करता है। धीरे-धीरे यही पल बच्चे के आत्मविश्वास को प्रभावित करते हैं और वह पीछे हटने लगता है। पीएंडजी शिक्षा का यह प्रयास ऐसे ही Learning Gap को समझने और समय रहते दूर करने का संदेश देता है।
पिछले 21 वर्षों में पीएंडजी शिक्षा ने 1 करोड़ से ज्यादा बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उन बच्चों की कहानियां हैं जिन्होंने ‘मैं नहीं कर सकता’ से ‘मैं कर सकता हूं’ तक का सफर तय किया है। इस पहल ने बच्चों में आत्मविश्वास, जिज्ञासा और सीखने की इच्छा को दोबारा जगाने में मदद की है।
इस गीत में अभिनेता नकुल मेहता और शिवांगी जोशी नजर आते हैं, जो एक भावनात्मक कहानी के जरिए बचपन की झिझक से आत्मविश्वास तक के सफर को दिखाते हैं। यह गीत न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों को भी अपने स्कूल के दिनों की याद दिलाता है, जब छोटे-छोटे डर और संकोच लंबे समय तक असर छोड़ जाते थे।
द इंडियन पेरेंट पॉड की सह-संस्थापक जांकी पारिख मेहता का कहना है कि माता-पिता अक्सर बच्चों के नंबर और स्कूल पर ध्यान देते हैं, लेकिन उनकी भावनाओं को समझना भूल जाते हैं। कई बार बच्चे अपनी समस्या शब्दों में नहीं बता पाते, बल्कि उनका व्यवहार बदल जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार 74 प्रतिशत अभिभावक शुरुआती कठिनाइयों को सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे समस्या बढ़ सकती है।
यह गीत एक मजबूत संदेश देता है कि सही समय पर मिला सहयोग बच्चों को आत्मविश्वासी बना सकता है और उन्हें पीछे छूटने की भावना से बाहर निकाल सकता है। पीएंडजी शिक्षा की यह पहल न केवल शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में कदम है, बल्कि बच्चों के आत्मविश्वास और भविष्य को मजबूत करने का भी प्रयास है।
Created On :   30 March 2026 11:37 PM IST












