- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में...
Bhopal Murder Case: भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में हत्या के बाद भारी विरोध प्रदर्शन, थाने के सामने धरने पर बैठे मृतक के परिजन और हिंदू संगठन
हत्या मामले को लेकर राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने सुभाष कालोनी में चक्काजाम कर दिया। पुलिस की समझाइश पर करीब आधे घंटे तक जाम खोल दिया गया। लेकिन परिजन और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मिलकर अशोका गार्डन थाना परिसर में धरना दिया। यह मामला रविवार देर रात का है, जब विजय मेवाड़ा नाम का एक युवक अपनी दुकान बंद करके कर्मचारियों को घर छोड़ने जा रहा था। लेकिन बीच रास्ते में कुछ लोगों को उसने समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें विजय मौत हो गई। इस घटना के बाद सोमवार सुबह से ही ये प्रदर्शन शुरु हो गया था।
Created On :   30 March 2026 7:44 PM IST
Next Story












