BNI अवॉर्ड 2026: BNI Dynamic की बड़ी उपलब्धि, अरुण वागद्रे बने Best President अन्य पदाधिकारियों को भी मिला सम्मान

BNI Dynamic की बड़ी उपलब्धि, अरुण वागद्रे बने Best President अन्य पदाधिकारियों को भी मिला सम्मान

भोपाल। व्यवसायिक नेटवर्किंग के क्षेत्र में अग्रणी संस्था BNI Business Network International के अंतर्गत संचालित BNI Dynamic चैप्टर ने पिछले छह महीनों में शानदार उपलब्धियां हासिल करते हुए शहर के बिजनेस इकोसिस्टम में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

इस अवधि में चैप्टर ने 350 से अधिक विजिटर्स को आमंत्रित किया और नेटवर्किंग के माध्यम से करोड़ों रुपये का बिजनेस जनरेट किया। Category Day जैसे आयोजनों के जरिए रियल एस्टेट, फूड और हॉस्पिटैलिटी, हेल्थ और फिटनेस, महिला उद्यमिता सहित कई क्षेत्रों के लोगों को एक मंच पर जोड़कर एक मजबूत और विविध बिजनेस नेटवर्क तैयार किया गया।

इस सफलता के केंद्र में चैप्टर के अध्यक्ष अरुण वागद्रे रहे। उन्होंने अपने नेतृत्व में न केवल बेहतरीन परिणाम दिए बल्कि सदस्य सहभागिता, संबंध निर्माण, सकारात्मक माहौल और टीम ग्रोथ जैसे पहलुओं पर भी विशेष ध्यान दिया। इसी उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें BNI के Election और Leadership Review Process के तहत Best President Award से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मनीष राजोरिया के हाथों मिला।

इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

Sameep Mohan Vision Chapter को Best Vice President और J D Patel Furion Chapter को Best Secretary Treasurer का पुरस्कार मिला।

BNI में हर छह महीने में Leadership Rotation की प्रक्रिया होती है, जिसमें विभिन्न चैप्टर्स के पदाधिकारियों का चयन और मूल्यांकन किया जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत इन सभी को उनके प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया।

BNI Dynamic की सफलता में उपाध्यक्ष मानस चतुर्वेदी, सचिव कोषाध्यक्ष मुकेश काबरा, रिजवान निजामी, राहुल गुप्ता, Harmindar Singh Hura सहित सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं रवि तख्तानी और जनक भट्ट के मार्गदर्शन ने चैप्टर को नई दिशा दी।

अरुण वागद्रे ने अपने कार्यकाल में सामाजिक गतिविधियों को भी प्राथमिकता दी। गणतंत्र दिवस पर सैनिकों का सम्मान और महिला दिवस पर महिला उद्यमियों को मंच देकर उन्होंने व्यवसाय को समाज से जोड़ने का काम किया।

आगामी कार्यकाल के लिए नई हेड टेबल में जी प्रदीप, अतुल चौरसिया और सौरभ जैन पलांडी को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनसे चैप्टर को और आगे बढ़ाने की उम्मीद है।

BNI Dynamic का मूल मंत्र Network is Net Worth इस अवधि में पूरी तरह साकार हुआ है। इसी वजह से भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में व्यवसायियों और स्टार्टअप्स के बीच इस चैप्टर से जुड़ने की रुचि लगातार बढ़ रही है।

Created On :   30 March 2026 7:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story