राहुल गांधी का बड़ा दावा - कर्नाटक के बाद मध्यप्रदेश में भी आ रही है कांग्रेस

राहुल गांधी का बड़ा दावा - कर्नाटक के बाद मध्यप्रदेश में भी आ रही है कांग्रेस
  • राहुल गांधी का बड़ा दावा
  • कर्नाटक के बाद मध्यप्रदेश में भी आ रही है कांग्रेस
  • कांग्रेस पार्टी को मिलेंगी 150 सीटें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को यहां कहा है कि कर्नाटक के बाद मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस विजय हासिल करने जा रही है और पार्टी को 150 सीटें मिलेंगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बैठक में मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्य में साल के अंत में होने जा रहे चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव वेणुगोपाल एवं प्रभारी महासचिव जय प्रकाश अग्रवाल भी उपस्थित थे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राज्य सभा सदस्य विवेक तनखा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव, सुरेश पचौरी, अजय सिंह, कांतिलाल भूरिया और विपक्ष के नेता गोविंद सिंह आदि उपस्थित थे।

बैठक के बाद राहुल गांधी ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए दावा किया कि कर्नाटक में पार्टी को 136 सीटें मिली थी और मध्यप्रदेश में पार्टी को 150 सीटें जीतेगी।

बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि बैठक में हमने चर्चा की कि किस तरह मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित रखा जाए, कैसी रणनीति बनाई जाए, कौन कौन से प्रमुख मुद्दे होंगे, किस आधार पर चुनाव में उरतेंगे और हम पूरी एकता के साथ चुनाव लडेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में साल के आखिरी महीने नवम्बर अथवा दिसंबर में चुनाव होने हैं। यह बैठक 26 मई को निर्धारित थी परंतु पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेिरका रवाना होने से पूर्व आज ही बैठक आयोजित कर दी गई।

Created On :   29 May 2023 3:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story