- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- मप्र में औसत से 6 प्रतिशत कम हुई...
MP News: मप्र में औसत से 6 प्रतिशत कम हुई बारिश, पूर्वी क्षेत्र में 1 प्रतिशत और पश्चिमी क्षेत्र में 11 प्रतिशत कम बारिश

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। मप्र में औसत से अब तक 6 प्रतिशत कम बारिश हुई है। बारिश के लिहाज से पूर्वी मप्र की स्थिति पश्चिमी मप्र की तुलना में अच्छी रही है। पूर्वी क्षेत्र में 1 प्रतिशत कम बारिश हुई है तो पश्चिमी क्षेत्र में 11 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता के चलते पश्चिमी हिस्से में रविवार को कई जिलों में तेज बारिश हुई। भोपाल , इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के कई जगहों पर बारिश हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में निम्न दाब क्षेत्र के साथ द्रोणिका सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की परिस्थितियां बन रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 18 सितंबर तक कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। मंगलवार को रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, आगर, मंदसौर,नीमच और गुना में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
इसके साथ ही भोपाल, विदिशा, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी , अलीराजपुर, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर , अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोर, कटनी ,जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी,मैहर, पांढुर्णा में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।
Created On :   16 Sept 2026 1:03 AM IST












