Bhopal News: एमडीएम में बच्चों को टेट्रा पैक दूध की कार्यवाही तक पेश नहीं कर पाया पंचायत विभाग

एमडीएम में बच्चों को टेट्रा पैक दूध की कार्यवाही तक पेश नहीं कर पाया पंचायत विभाग

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश कि मप्र में अक्टूबर 2026 से मध्याह्न भोजन में दूध प्रदाय प्रारंभ किया जाये, के संबंध में राज्य का पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अभी तक कार्यवाही प्रस्तुत नहीं कर पाया है। विभाग ने अभी इसकी कार्यवाही अपने पास लंबित रखी हुई है। उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने 18 फरवरी 2026 को विधानसभा में आम बजट रखते हुये यशोदा दुग्ध प्रदाय योजना की घोषणा की थी।

इसके तहत कक्षा 8वीं तक के बच्चों को अतिरिक्त पोषण प्रदाय के उद्देश्य से टेट्रा पैक में 80 लाख विद्यार्थियों को दुग्ध पैकेट वितरित किये जाने का प्रावधान किया गया है। इसके लिये वर्तमान बजट में 700 करोड़ रुपयों का प्रावधान भी किया गया है। अगले पांच साल तक इस योजना पर कुल 6 हजार 600 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। प्रदेश में मध्याह्न भोजन कार्यक्रम की नोडल एजेंसी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग है।

Created On :   16 Sept 2026 1:19 AM IST

Tags

Next Story