- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- राहुल के छात्रों की गूंज से पहले...
Bhopal News: राहुल के छात्रों की गूंज से पहले मालवा प्रांत में संघ प्रमुख भागवत की धर्म संसद, नबीन भी मप्र दौरे पर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम के पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मप्र पहुंचेंगे। जबकि 20 सितंबर को आरएसएस सह सर कार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले भोपाल पहुंचेंगे। संघ प्रमुख भागवत मालवा प्रांत में रहेंगे। मप्र-मालवा के छात्रों-युवाओं (जेन-जी) के लिए कांग्रेस ने इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम रखा है। इसके पहले 17 सितंबर को संघ प्रमुख उज्जैन पहुंचेंगे। वे उज्जैन स्थित संघ कार्यालय, आराधना भवन में पहुंचेंगे। यहां, महाकाल परिसर, अरविंद नगर में उज्जैन महानगर के स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। 17 सितंबर को वे संघ के पदाधिकारियों से भी बातचीत करेंगे। उज्जैन में ही रात रुकेंगे। 18 सितंबर को भी उज्जैन में ही संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे यहां गीता भवन माधव विज्ञान महाविद्यालय परिसर में सेवाज्ञ संस्थानम् के युवा धर्म संसद में युवाओं से संवाद करेंगे। युवा धर्म संसद में भागवत जेन-जी और छात्रों से समसामयिक विषयों पर संवाद कर मार्गदर्शन करेंगे। उज्जैन में ही स्थानीय कार्यक्रमों को भी संबोधित करेंगे।
इसके बाद मोहन भागवत इंदौर के रामबाग पहुंचेंगे। यहां संघ के कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। प्रस्तावित दौरे के अनुसार रात्रि विश्राम इंदौर में करेंगे और 19 सितंबर को इंदौर से नागपुर रवाना होंगे। 19 को ही राहुल गांधी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राहुल के कार्यक्रम से पहले संघ-भाजपा के बड़े प्रमुखों का मप्र-मालवा का दौरा युवाओं-जेन-जी को साधने के रूप में देखा जा रहा है।
17 को राष्ट्रीय अध्यक्ष के तीन कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन भी मप्र के दौरे पर रहेंेगे। वे इंदौर, उज्जैन और मंदसौर में अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इनमें स्वामित्व योजना, गांधी सागर में चीते छोड़ना और उज्जैन में होने वाले 25 लाख दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। 17 सितंबर को गांधी सागर अभ्यारण को मादा चीते छोड़े जाएंगे।
यह भी पढ़े -इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान दे रही सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- खूबसूरत भवनों में दिखती है इंजीनियरों की कला साधना
20 को दत्तात्रेय भोपाल में
20 सितंबर को संघ के सह सर कार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले भोपाल पहुंचेंगे। वे यहां लाल परेड ग्राउंड में आरएसएस के शाखा संगम कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां 30 हजार से अिधक जेन-जी सहित 50 हजार लोागें को संबोधित करेंगे। लाल परेड में होने वाले इस कार्यक्रम में संघ समता परेड, शारीरिक व्यायाम, दंड प्रयोग एवं योग होगा। इसमें भोपाल विभाग के 5 जिला अंतर्गत 6 नगरों की 250 बस्तियों में संचालित 800 शाखाओं से लगभग 15000-20000 स्वयंसेवक शामिल होंगे। इस दौरान समाज की मौजूदा चुनौतियों, भविष्य और इतिहास से मिलने वाली सीख पर स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।
Created On :   16 Sept 2026 12:50 AM IST














