- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल में नशे के सौदागरों पर बड़ा...
MP News: भोपाल में नशे के सौदागरों पर बड़ा शिकंजा, एरोसिटी से 21 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गांधीनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एरोसिटी इलाके में पुलिस ने करीब 21 किलो गांजा पकड़ा है। मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़े -पंजाब में बदला ड्रग्स तस्करी का पूरा खेल! पाकिस्तान नहीं इन राज्यों से पहुंच रहा नशा? अरविंद केजरीवाल ने BJP को घेरा
पुलिस को काफी समय से गांजा बेचने और पहुंचाने की शिकायत मिल रही थी। सूचना मिलने के बाद टीम ने देर रात एरोसिटी इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया गया।
यह भी पढ़े -संजय निषाद के बदले तेवर! बीजेपी ने दरवाजे बंद किए तो इस पार्टी में जाएंगे योगी सरकार के मंत्री? सपा से गठबंधन पर दिया बड़ा संकेत
बता दें कि, जांच में उनके पास से बड़ी मात्रा में गांजा मिला। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। कार्रवाई थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी की टीम ने की। पुलिस अब इस मामले में जुड़े दूसरे लोगों की जानकारी जुटा रही है।
Created On :   15 Sept 2026 4:32 PM IST













