UP Politics: संजय निषाद के बदले तेवर! बीजेपी ने दरवाजे बंद किए तो इस पार्टी में जाएंगे योगी सरकार के मंत्री? सपा से गठबंधन पर दिया बड़ा संकेत

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। निषाद पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद की सपा नेता माता प्रसाद पांडे से मुलाकात के बाद यूपी की राजनीति में चर्चा तेज हो गई थी। दोनों नेताओं की मुलाकात को सपा और निषाद पार्टी के बीच नजदीकी के तौर पर देखा जा रहा था। इसके बाद सपा के साथ जाने की अटकलें भी लगने लगी थीं। वहीं, अब संजय निषाद ने खुद इस मामले पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि माता प्रसाद पांडे उनके पुराने साथी और मार्गदर्शक हैं। उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर वह सिर्फ मिलने गए थे। हालांकि, मुलाकात के दौरान राजनीतिक मुद्दों पर भी बातचीत हुई है।
यह भी पढ़े -राखी सावंत के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं-'फेवर के बावजूद तुम्हें स्वीपर की नौकरी भी नहीं मिली'
बीजेपी ने साथ छोड़ा तो दूसरा रास्ता देखेंगे
संजय निषाद ने कहा कि जब सपा ने उनके लिए अपने दरवाजे बंद किए थे तब वह बीजेपी के साथ आए थे। अब अगर बीजेपी भी उन्हें महत्व नहीं देती है तो उन्हें आगे के बारे में सोचना पड़ेगा। उन्होंने साफ कहा कि वह उसी पार्टी के साथ रहेंगे जो निषाद समाज की मांगों को समझेगी और उन्हें पूरा कराने में मदद करेगी।
2024 के नतीजों से बीजेपी को दी सीख
संजय निषाद ने 2024 के लोकसभा चुनाव का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि उस समय इलेक्शन में निषाद समाज से जुड़े मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया गया था। इसका असर चुनाव नतीजों में दिखाई दिया था। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में इन मांगों को लेकर बात हुई थी और गठबंधन को इसका फायदा मिला था। संजय निषाद ने बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से अपनी मांगों को लेकर बातचीत होने की भी जानकारी दी है।
यह भी पढ़े -सीएम डॉ मोहन यादव का बड़ा ऐलान, एमपी में बनेंगे छह एक्सप्रेस-वे, खंडेलवाल ने कहा पीएम मोदी के जन्म दिवस पर 18 हजार बूथों पर मनाएंगे दीपोत्सव
इस बार ज्यादा सीटों की मांग
विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर संजय निषाद ने कहा कि पिछली बार उनकी पार्टी को 16 सीटें मिली थीं। इस बार वह इससे ज्यादा सीटों की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर बीजेपी पिछली बार हार गई थी वहां निषाद पार्टी पूरी मेहनत करेगी। संजय निषाद ने यह भी दावा किया कि बीजेपी के साथ आने के बाद पार्टी ने कई राज्यों में चुनाव जीते हैं।
Created On :   15 Sept 2026 2:38 PM IST












