MP News: CM मोहन यादव का आज पूरा कार्यक्रम, अभियंता दिवस से कैबिनेट बैठक तक कई अहम कार्यक्रम

CM मोहन यादव का आज पूरा कार्यक्रम, अभियंता दिवस से कैबिनेट बैठक तक कई अहम कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 सितंबर को कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे अभियंता दिवस, अभिनंदन कार्यक्रम, कृषि महोत्सव, कैबिनेट बैठक और सीसीआईपी बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। 15 सितंबर को वे कई जरूरी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हो गई है। इसके बाद वे अभियंता दिवस कार्यक्रम, अभिनंदन कार्यक्रम और कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेंगे। साथ ही दमोह के बलराम कृषि महोत्सव में भी शामिल होंगे।

सुबह 10:00 बजे — समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होगी।

सुबह 11:10 बजे — मुख्यमंत्री कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुंचेंगे। यहां वे अभियंता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दोपहर 12:20 बजे — रवीन्द्र भवन पहुंचेंगे। यहां अभिनंदन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

दोपहर 1:45 बजे — मुख्यमंत्री मंत्रालय पहुंचेंगे। यहां से दमोह में होने वाले बलराम कृषि महोत्सव से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।

दोपहर 2:00 बजे — कैबिनेट ब्रीफिंग होगी।

दोपहर 2:15 बजे — कैबिनेट की बैठक होगी।

दोपहर 3:45 बजे — सीसीआईपी की बैठक में शामिल होंगे।

शाम 4:15 बजे — मुलाकात का कार्यक्रम रहेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री अपने निवास के लिए रवाना होंगे।

Created On :   15 Sept 2026 10:56 AM IST

Tags

Next Story