प. बंगाल विधानसभा उपचुनाव: नंदीग्राम में बीजेपी का बड़ा दांव, शुभेंदु अधिकारी के पूर्व पीए की मां को दिया टिकट, रेजिनगर से भी उतारा उम्मीदवार

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने नंदीग्राम सीट से हासिरानी रथ को टिकट दिया है। वह चंद्रनाथ रथ की मां हैं। बता दें कि, चंद्रनाथ रथ मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए रह चुके थे और उन्हें सीएम का करीबी माना जाता था। मई में उनकी हत्या की खबर सामने आई थी। वहीं, हासिरानी रथ आज शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में अपना नामांकन जमा करेंगी। नंदीग्राम को शुभेंदु अधिकारी का मजबूत इलाका माना जाता है। यहां उपचुनाव के चलते राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।
यह भी पढ़े -राजस्थान के 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 252 नगरपालिकाओं के आज आएंगे नतीजे, सीएम के वार्ड में बीजेपी उम्मीदवार की हुई जीत
रेजिनगर से शाखारव सरकार मैदान में
बीजेपी ने रेजिनगर सीट से शाखारव सरकार को उम्मीदवार बनाया है। मालूम हो कि, चुनाव आयोग ने 9 सितंबर को दोनों सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया था। इसके बाद बीजेपी के प्रत्याशियों के नाम का इंतजार किया जा रहा था। अब पार्टी ने दोनों नाम साफ कर दिए हैं। दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। रेजिनगर सीट हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद खाली हुई है।
Created On :   15 Sept 2026 11:32 AM IST
Next Story













