निशाने पर केंद्र सरकार: क्या अमेरिकी दबाव के आगे झुकी सरकार? UPI फीस को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए मोदी सरकार पर UPI को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने UPI पर फीस लगाने का रास्ता खोल दिया है। उनके मुताबिक, अब ₹2,000 से ज्यादा के merchant UPI payment पर MDR यानी फीस लग सकती है। ऐसे पेमेंट की संख्या करीब 5% है, लेकिन UPI से होने वाले कुल पैसों के लेन-देन में इनकी हिस्सेदारी लगभग 65% है।
यह भी पढ़े -सीएम डॉ मोहन यादव का बड़ा ऐलान, एमपी में बनेंगे छह एक्सप्रेस-वे, खंडेलवाल ने कहा पीएम मोदी के जन्म दिवस पर 18 हजार बूथों पर मनाएंगे दीपोत्सव
सरकार पर निशाना
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार भले ही ग्राहक से सीधे कोई पैसा न लेने की बात कह रही हो लेकिन दुकानदार को अगर फीस देनी पड़ेगी तो वह इसका असर सामान की कीमत में डाल सकता है। ऐसे में इसका बोझ आम ग्राहक पर पड़ सकता है।
यह भी पढ़े -राजस्थान के 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 252 नगरपालिकाओं के आज आएंगे नतीजे, सीएम के वार्ड में बीजेपी उम्मीदवार की हुई जीत
सांसद का बड़ा आरोप
उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी पेमेंट कंपनियां काफी समय से भारत की zero-MDR व्यवस्था का विरोध करती रही हैं। राहुल गांधी का आरोप है कि सरकार अब इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। राहुल गांधी ने इसे यूएस ट्रेड डील से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर अमेरिकी दबाव के सामने झुकने का आरोप भी लगाया है।
Created On :   15 Sept 2026 1:35 PM IST












