सीएम से बोले तन्खा: जबलपुर से भी बनाएं एक उपमुख्यमंत्री

  • तन्खा की मांग
  • सीएम से बोले - जबलपुर से भी बनाएं एक उपमुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. कांग्रेस सांसद और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा ने मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव से आग्रह किया है कि वे पहले से उपेक्षित जबलपुर पर विशेष ध्यान दें और यहां के किसी व्यक्ति को भी ‘उपमुख्यमंत्री’ बनाएं। तन्खा ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ पर लिखा, “मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी, जबलपुर महाकौशल की अघोषित राजधानी है। मंत्रिमंडल में जबलपुर को आवश्यक स्थान मिलना चाहिए और मिलेगा। मगर मेरा आग्रह है कि एक ‘उपमुख्यमंत्री’ का पद भी जबलपुर और महाकौशल को मिलना चाहिए। अगर जबलपुर को फिर नजरअंदाज किया गया तो बड़ी नाइंसाफी होगी”। बता दें कि राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा प्रारंभ से जबलपुर और महाकौशल की आवाज लगातार उठाते रहे हैं, चाहे सरकार कांग्रेस की हो या फिर भाजपा की।

Created On :   14 Dec 2023 2:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story