- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बुलढाणा
- /
- फांसी लगाकर किसान ने की आत्महत्या
फांसी लगाकर किसान ने की आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, मलकापुर(बुलढाणा) । तहसील के ग्राम झोडगा निवासी 37 वर्षीय किसान ने अपने निवास स्थान के वाड़े में रस्सी की मदद से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मामले में पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील के ग्राम झोडगा निवासी अमोल मुरलीधर भोले सोमवार को सुबह फसल पर छिड़काव कर दोपहर के समय घर लौटा। हमेशा की तरह वह वाड़े में गया था। दोपहर दो बजे अमोल भोले ने घर के टीन पत्रे को रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, ऐसा दिखाई दिया। फांसी के फंदे से झूलता देख रिश्तेदारों ने उसे तत्काल नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका, मामले की जंाच पुलिस उपनिरीक्षक ठाकुर कर रहे हैं।
Created On :   18 July 2023 8:01 PM IST
Tags
Next Story












