ब्रेक फेल होने से राजुर घाट में गिरी बस , 55 यात्री थे सवार

ब्रेक फेल होने से राजुर घाट में गिरी बस , 55 यात्री थे सवार
15 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

डिजिटल डेस्क, बुलढाणा। ब्रेक फेल हो जाने से मलकापुर से बुलढाणा जा रही बस बेकाबू होकर राजुरघाट में जा गिरी। बस में 55 यात्री सवार थे। घटना में 15 यात्री घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की बस यात्रियों को लेकर मलकापुर से बुलढाणा जा रही थी मोहेगांव फाटा के पास अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया जिससे चालक का नियंत्रण छूट गया और बस सीधे राजुर घाट में जा गिरी। हादसे में 10 से 15 यात्री घायल हुए है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस का ब्रेक अचानक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ। एसटी बस के भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी गई। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया. सौभाग्य से दुर्घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

Created On :   25 July 2023 9:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story