Chandrapur News: मालिक को बाघ से जूझते देख बचाने दौड़ा बैल, बाघ जंगल में भागा उल्टे पैर

मालिक को बाघ से जूझते देख बचाने दौड़ा बैल, बाघ जंगल में भागा उल्टे पैर
  • बैल की स्वामीभक्ति ने किया अचंभित

Chandrapur News चंद्रपुर जिले के बोड़खा और वर्धा जिले के पवनगांव की सीमा पर बाघ की दहशत बढ़ गई है। 8 सितंबर को पवनगांव निवासी युवा किसान विशाल मून पर खेत में काम करते समय छिपकर बैठे बाघ ने अचानक हमला कर दिया।

इस दौरान खेत में मौजूद बैल ने अपने मालिक को बाघ से जूझते देखा और उसकी ओर दौड़ पड़ा। बैल को अपनी ओर आते देख बाघ जंगल की ओर भाग गया और विशाल मून की जान बच गई। इस घटना से इलाके में दहशत और बढ़ गई है। कुछ दिन पहले बोड़खा क्षेत्र के युवकों पर भी बाघ ने हमला करने का प्रयास किया था। वन विभाग के अनुसार, खांबाडा के पास वडगांव क्षेत्र में घूम रही बाघिन के यहां आने की आशंका है। लेकिन बाघ है या बाघिन, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

वन विभाग ने क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए हैं, लेकिन अब तक बाघ या बाघिन कैमरे में कैद नहीं हुई है। इंजीनियर गणेश चिडे वन विभाग की टीम को सहयोग कर रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं से किसान, खेतिहर मजदूर और जंगल से सटे इलाकों के नागरिकों में भय है। नागरिकों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने, बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने और मानव सुरक्षा के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है।


Created On :   10 Sept 2026 3:26 PM IST

Tags

Next Story