खेल स्पर्धा: महाराष्ट्र बढ़ेगा आगे, इसकी शुरुआत चंद्रपुर से : शिंदे

महाराष्ट्र बढ़ेगा आगे, इसकी शुरुआत चंद्रपुर से : शिंदे
राष्ट्रीय क्रीड़ा स्पर्धा का रंगारंग उद्घाटन, मिशन ओलम्पिक 2036 का ऐलान

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। मोदी गारंटी पूरे देशभर चलती है। बिकट परिस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाया है। दुनिया मे भारत का नाम रोशन करने का काम किया है। साथ ही खिलाड़ियों को नया आयाम देने का प्रयास किया है, इसलिए मिशन ओलम्पिक 2036 का सपना देखा है। महाराष्ट्र आगे बढ़ेगा, इसकी शुरुआत चंद्रपुर से हो गई है। हमारी सरकार खेल क्षेत्र को आगे बढ़ने में हर संभव प्रयास करेगी, ऐसा कहते मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मिशन ओलम्पिक 2036 की शुरुआत होने की घोषणा की।

वे 27 दिसंबर को देर शाम बल्लारपुर तहसील क्रीड़ा संकुल में 67वें राष्ट्रीय शालेय मैदानी क्रीड़ा स्पर्धा के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। इस समय उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, वन व सांस्कृतिक मंत्री तथा जिले के पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार, क्रीड़ा मंत्री संजय बनसोडे, विधायक रामदास अांबतकर, वरिष्ठ अफसर ओ.पी गुप्ता, विकास खारगे व खेल क्षेत्र के बहादुर सिंह चव्हाण, हिमा दास, मालविका बंसोड़, समेत अन्य अतिथि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री शिंदे ने पालकमंत्री मुनगंटीवार से कहा कि फिट इंडिया जैसे फीट काम आपका है, आयोजन-नियोजन में। सांस्कृतिक विभाग से महाराष्ट्र का गौरव बढ़ा है।

चंद्रपुर की भूमि ऊर्जावान है। मिनरल्स के साथ बिजली बनती है। बाघों की भूमि है। यहां आए खिलाड़ी अपने राज्य का नाम रोशन करेंगे, ऐसा विश्वास व्यक्त किया। सर्वप्रथम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को अभिवादन किया। इसके बाद राज्य गीत और दीपप्रज्वलन व मशाल जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस समय चंद्रपुर जिले में आये देशभर के 1551 से अधिक खिलाड़ियों ने शपथ ली। चंद्रपुर जिले मराठी गजेटियर का विमोचन किया गया। मिशन ओलम्पिक 2036 के लोगों का विमोचन किया गया। प्रस्तावना जिलाधिकारी विनय गौड़ा ने रखी। शुभारंभ समारोह में प्रसिद्ध सिनेगायिका शाल्मली खोलगडे का लाइव संगीत परफॉर्मन्स आयोजित किया गया था। साथ ही फायर शो, लेजर शो, अक्रोबाइट डान्स और ढोल ताशा क गजर स्टेडियम में आकर्षण का केंद्र रहा।

इस समय देशभर के विद्यालयीन खिलाड़ियों के साथ विविध क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगाें के साथ हजारों नागरिक उपस्थित थे। बता दें कि, 27 से 31 दिसम्बर 2023 तक बल्लारपुर में होने वाले खेल स्पर्धा के मद्देनजर चंद्रपुर व बल्लारपुर नगरी का चेहरा बदला है। विविध चौक चौराहे ला सौंदर्यीकरण किया गया है।

Created On :   28 Dec 2023 9:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story