Chhindwara news: जिला अस्पताल में प्रसव की पीड़ा...10 माह में 10 गर्भवती की मौत, 219 नवजातों ने भी दम तोड़ा

डिजिटल न्यूज़ छिंदवाड़ा
जिला अस्पताल छिंदवाड़ा इन दिनों प्रसव कराने की पीड़ा झेल रहा है। दरअसल छिंदवाड़ा सहित पांढुर्ना जिले में छोटे-बड़े कुल 51 डिलेवरी सेंटर हैं। यहां सामान्य डिलेवरी तो करा दी जा रही है, लेकिन जरा सी भी क्रिटिकल स्थिति का सामना करने की हिम्मत इनमें नहीं है। वजह गायनिक डॉक्टर, तकनीकि स्टाफ की कमी और जरुरी सुविधाओं का अभाव बताया जा रहा है। ऐसे में ये डिलेवरी सेंटर रेफरल सेंटर होकर रह गए हैं। इधर बाकि सेंटरों में कमियों का बोझ जिला अस्पताल के गायनिक वार्ड मंे दिखाई पड़ रहा है।
गायनिक वार्ड में हर माह एक हजार से ज्यादा डिलेवरी कराई जा रही है। पिछले दस माह में जनवरी से अक्टूबर 2026 तक जिला अस्पताल में कुल 9 हजार 727 प्रसव हुए है। इनमें जिलेभर से रेफर होकर आए 3 हजार 493 केस हैं। इस दौरान 10 प्रसूताओं और 219 नवजातों की मौत हुई है। इसके बावजूद गायनिक वार्ड में सुविधाएं नहीं बढ़ पाई है। न्यू मेटरनिटी विंग का निर्माण करीब 18 महीने बाद भी पूरा नहीं हो सका है। न अतिरिक्त बेड की सुविधा बढ़ी और न ही गंभीर प्रसूताओं के लिए अलग आईसीयू की व्यवस्था हो पाई।
4 हजार 881 जटिल केस-
जिला अस्पताल के गायनिक वार्ड में हर माह औसतन एक हजार प्रसव होते है। बीते सितंबर में सर्वाधिक 1114 प्रसव कराए गए। इसी तरह अगस्त में 1076 और जुलाई में 1037 प्रसव कराए गए। इसके अलावा प्रसव के दौरान 4 हजार 881 जटिल केस सामने आए और 1 हजार 495 बार ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया गया।
रेफरल का दबाव, नई बिल्डिंग का इंतजार-
जिलेभर से गंभीर गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया जाता है। ऐसे में मौजूदा गायनिक वार्ड पर मरीजों का दबाव बढ़ रहा है। इसी दबाव को कम करने के लिए न्यू मेटरनिटी विंग का निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन करीब 18 महीने बाद भी भवन तैयार नहीं हो पाया। नई बिल्डिंग में मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं का लाभ गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल पा रहा है।
सिम्स हॉस्पिटल शुरू होगा नहीं करना पड़ेगा रेफर-
मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग तैयार हो रही है। सिम्स हॉस्पिटल में अाधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू होने पर अभी ऐसे गंभीर मरीज जिन्हें नागपुर या जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेज रहे है उन्हें समय पर शहर में ही इलाज मिल पाएगा। जिला अस्पताल से किसी भी पेशेंट काे रेफर करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
क्या कहते हैं अधिकारी-
गर्भवती महिलाओं के रेफर होकर आने से वार्ड पर काफी दबाव बढ़ा है। सीएमएचओ से चर्चा कर व्यवस्था बनाई जा रही है। न्यू मेटरनिटी विंग और सिम्स हॉस्पिटल शुरू होने पर मरीजांे को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएंगी।
- डॉ.कंचन दुबे, सििवल सर्जन, जिला अस्पताल
Created On :  
