Chhindwara news: काली प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे युवकों पर चाकू से हमला, दो घायल

डिजिटल न्यूज़ छिंदवाड़ा
शहर के छोटा तालाब में काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान शनिवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया था। विसर्जन कर लौट रहे एक पक्ष पर दूसरे ने हमला कर दिया। एक युवक की कमर पर चाकू से गहरा घाव लगा है, वहीं दूसरे के सिर पर चोट आई है। घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर अारोपियों पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि खापाभाट में स्थापित काली प्रतिमा का विसर्जन करने युवक छोटा तालाब पहुंचे थे। इस दौरान अमन यादव और सिवनी प्राणमोती निवासी प्रेम अंभाेरे व कृष्णा अंभाेरे से विवाद हुआ था। बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया गया था। प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे अमन यादव और उसके माैसेरे भाई गौतम यादव पवार टी हाउस के सामने रुके थे। यहां प्रेम और कृष्णा पहुंचे और चाकू से हमला कर दिया। अमन की कमर पर चाकू से गहरा घाव लगा है। वहीं गौतम यादव के सिर पर चोट आई है। पुलिस ने प्रेम और कृष्णा के खिलाफ बीएनएस की धारा 296(ए), 115(2), 118(1), 351(1), 3(5) के तहत मामला कायम किया है।
Created On :  
