Chhindwara News: हर्रई के सुरलाखापा में हादसा कार और बाइक की टक्कर, एक युवक की मौत

सभी घायलों को हर्रई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। हर्रई थाना क्षेत्र के सुरलाखापा में रविवार शाम कार और बाइक की टक्कर हो गई। सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसके दो साथियों को गंभीर चोट आई है। इसके अलावा कार सवार सोनी परिवार के सदस्य भी घायल हुए है। सभी घायलों को हर्रई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि रविवार शाम लगभग सात बजे हर्रई के सुरलाखापा में कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय मुकेश इवनाती की मौत हो गई। वहीं उसके दो साथियों को चोट आई है। टक्कर इतनी जबदरस्त थी कि कार के एयर बैग खुल गए थे।

कार सवार सागर निवासी जितेन्द्र सोनी, सुरेन्द्र सोनी, नेहा सोनी, आयुष सोनी, लक्ष्मीनारायण सोनी और देवांश सोनी को चोट आई है। बीएमओ डॉ. ठाकुर ने बताया कि बाइक सवार मुकेश की मौके पर मृत्यु हो गई थी। वहीं घायलों को इलाज दिया जा रहा है।

Created On :  

Next Story