Chhindwara News: रिश्ते को कलंकित करने वाले मौसिया को 10 साल की कैद

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। देहात थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाले दुष्कर्म के एक मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने आरोपी मौसिया को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश तृप्ति पांडे ने आरोपी पर सजा के साथ 6 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। प्रकरण की विवेचना थाना प्रभारी विजयराव माहोरे और एसआई वर्षा सिंह द्वारा की गई थी।

अभियोजन अधिकारी दिनेश उईके ने बताया कि अगस्त 2025 में रक्षाबंधन के दौरान 13 वर्षीय नाबालिग को उसकी मामी ने एक महीने के लिए रिश्ते के मौसिया के घर छोड़ा था। आरोपी मौसिया ने बच्ची के साथ तीन-चार बार दुष्कर्म किया था। घटना के बाद नाबालिग अपनी सहेली के साथ ट्रेन से जुन्नारदेव जा रही थी। रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो बच्ची ने अपने साथ हुई कृत्य की जानकारी दी।

इसके बाद बाल कल्याण समिति के माध्यम से थाना देहात में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया था। न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए धारा 64(2)(एफ) और 64(2)(एम) बीएनएस में 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास और 3-3 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया है। न्यायालय ने पीड़िता को 3 लाख रुपए प्रतिकर राशि दिए जाने की अनुशंसा की है।

Created On :  

Next Story